लुधियाना। लुधियाना से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर एक ऑडियो वायरल करके लुधियाना की राजनीति में भूचाल ला दिया है। यह ऑडियो बैंस और बिट्टू के बीच हुई बातचीत है। जिसमें बिट्टू भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ समेत अन्य भाजपा नेताओ के ख़िलाफ़ भड़ास निकालते सुन रहे है। जबकि उनकी और से कांग्रेस के पुराने नेताओ को लेकर जमकर भड़ास निकाली गई। बिट्टू कहते है कि भाजपा के पंजाब नेताओ को बिना बताए वह टिकट ऊपर से लेकर आय है। जबकि कांग्रेस की तरह यहाँ पर भी नेता एक दूसरे को देखकर सहन नहीं कर सकते। जबकि इस दौरान उन्होंने भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और नेता परमिंद्र बरार के ख़िलाफ़ भी कई आपातिजनक शब्दवाली प्रयोग की। उन्होंने बैंस को कहा के उन्हें पता चला है कि सुनील जाखड़ और नेता परमिंद्र बरार उन्हें पार्टी में शामिल होने नहीं दे रहे। लेकिन अब वह आ गए है और अब वह बैंस को अपने सतर पर लेकर अयेंगे। यहाँ तक कि वह बैंस को पार्टी में आने के लिए मिलकर बैठकर बात करते को भी कहते है। कई कांग्रेस के बड़े नेताओ के खोले पोल ऑडियो में बिट्टू कहते सुनते है कि कांग्रेस के कई नेता जैसे की आशु, प्रताप बाजवा और राजा वडिंग का जिगरा नहीं है। सभी डरते थे कि बैंस को कांग्रेस में ना लाया जाये। उन्होंने कई बर्व इस सबंधी बात भी की थी। लेकिन सभी कहते थे कि नहीं बैंस को ना लाया जाए उससे हमारा नुक़सान होगा। बिट्टू ने यह भी कहा कि बैंस से हर पार्टी का नेता डरता है।
Simarjeet-Bains-Revealed-The-Secrets-Of-Ravneet-Bittu-Audio-Went-Viral-Bittu-Was-Seen-Venting-Anger-Against-Bjp-Chief-And-Congress-Leaders