September 18, 2026 04:19:01
हरियाणा में किसानों ने निकाली बीजेपी उम्मीदवार के पुतले की शवयात्रा

हरियाणा में किसानों ने निकाली बीजेपी उम्मीदवार के पुतले की शवयात्रा

May23,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ। फतेहाबाद के जाखल में बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर के काफिले पर हुए हमले के मामले में दर्ज एफआईआर का विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। पुलिस ने जाखल के भाजपा नेता की शिकायत पर एक सौ से अधिक किसानों पर जाखल थाना में मामला दर्ज कर लिया था। जिसके विरोध स्वरुप आज किसानों ने जाखल की अनाज मंडी से सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के पुतलों की शव यात्रा निकाल कर बस स्टैंड पर पुतले फूंके। इस दौरान किसानों ने सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष भी जताया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि पुलिस द्वारा जो किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए है, वह सरासर गलत है। उन्हें तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए और किसानों द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई की जाए। किसानों ने कहा कि अगर जल्द किसानों की मांग को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में किसान संगठन द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि, किसानों द्वारा इस शव यात्रा को अनाज मंडी से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पर समाप्त किया गया। इस विरोध के कार्यक्रम को लेकर खंड के सभी गांवों से महिलाओं ने भी काफी संख्या में भाग लिया।

Farmers-Take-Out-Funeral-Procession-Of-Effigy-Of-Bjp-Candidate-In-Haryana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं