September 18, 2026 04:25:10
पंजाब पहुंचे Pm मोदी, बोले- भगवंत मान कागजी मुख्यमंत्री, इंडी गठबंधन ने Caa के नाम पर दंगे भड़काए विर

पंजाब पहुंचे Pm मोदी, बोले- भगवंत मान कागजी मुख्यमंत्री, इंडी गठबंधन ने Caa के नाम पर दंगे भड़काए विरोध करने आते किसानों को पुलिस ने घेरा

May23,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला। पटियाला में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने पंजाब CM भगवंत मान को निशाने पर लेते उन्हें कागजी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा ये पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख हमले की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही हैं, लेकिन सच यह है कि पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। उन्होंने कहा कि बंटवारे से पीड़ित दलित सिख भाई-बहनों को मोदी नागरिकता दे रहा है। अगर CAA ना हो तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो सिख नागरिक हैं, उन्हें नागरिकता कौन देगा। इंडी वालों ने CAA के नाम पर दंगे करवाए। रैली से पहले जमकर बवाल भी हुआ। रैली का विरोध करने के लिए पटियाला आ रहे किसानों और मजदूरों को पुलिस ने रास्ते में ही घेर लिया। किसान राजपुरा की तरफ से पटियाला में दाखिल होना चाहते थे। यहां पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े किए गए थे। किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद कर दिया। उधर, विरोध को लेकर पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर ने कहा कि विरोध से फर्क नहीं पड़ता है। उनके परिवार की पटियाला के लोगों से पारिवारिक सांझ है। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर किसी के लिए 5 लाख तक के इलाज की सुविधा शुरू की है। मोदी ने जल जीवन योजना को शुरू किया है। इससे पानी से होने वाली अनेक घातक बीमारियों से बच पाएंगे। पंजाब को 5 नदियों का आशीर्वाद मिला है, लेकिन इंडी वाले किसानों से झूठ बोलते हैं। इन्होंने किसानों से वादा किया, जो पूरा नहीं किया। बीते 10 साल में गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। एमएसपी में हमने ढाई गुणा वृद्धि की है। पीएम किसान निधि के 30-30 हजार रुपए किसानों को मिल चुके हैं। जैविक रसायन से धरती को बचाने के लिए नेचुरल खेती पर जोर दे रहे हैं। आने वाले 5 साल में भारत एक बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तरफ बढ़ रहा है। हमने सेक्टर को विदेशी संस्थानों के लिए खोल दिया है। इसका फायदा भी पटियाला जैसे एजुकेशनल हब के तौर पर होगा। 2036 में ओलिंपिक होगा, ऐसे में भारत तैयारी कर रहा है कि ओलिंपिक भारत में हो। उन्होंने कहा कि बंटवारे से पीड़ित दलित सिख भाई-बहनों को मोदी नागरिकता दे रहा है। सोचिए आजादी के इतने सालों में सिख भाई बहनों को नागरिकता नहीं दी गई, मोदी सरकार ने दी। ये CAA का विरोध करते हैं। अगर CAA ना हो तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो सिख नागरिक हैं, उन्हें नागरिकता कौन देगा। इंडी वालों ने CAA के नाम पर दंगे करवाए।

Pm-Modi-Reached-Punjab-Said-God-Is-Considered-A-Paper-Chief-Minister-Indi-Alliance-Instigated-Riots-In-The-Name-Of-Caa-Police-Surrounded-The-Farmers-Who-Came-To-Protest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं