September 18, 2026 01:49:42
पंजाब में कागजी सीएम, पंजाब सरकार कर्ज पर चल रही, सभी मंत्री मौज कर रहे, नशा जोरों पर - पीएम नरेंद्र

पंजाब में कागजी सीएम, पंजाब सरकार कर्ज पर चल रही, सभी मंत्री मौज कर रहे, नशा जोरों पर - पीएम नरेंद्र मोदी

May23,2024 | Enews Team | Patiala

डेस्क, पटियाला 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल कागजी सीएम हैं और यहां की पूरी सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है। इतना ही नहीं पंजाब को कर्ज पर चलाया जा रहा है और यहां के मंत्री मौज कर रहे हैं। पंजाब में हर तरफ नशा चल रहा और कोई सुनने वाला नहीं है। ये बात पीएम नरेंद्र मोदी ने पटियाला में भाजपा उम्मीदवार परणीत कौर के हक में रखी रैली दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग राम मंदिर को लेकर गाली दे रहे हैं। देश आजाद होते ही राम मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए था। देश का बंटवारा भी कांग्रेस ने ही कराया। 

उन्होंने कहा ये पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्‌टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख हमले की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही हैं, लेकिन सच यह है कि पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। उन्होंने कहा कि बंटवारे से पीड़ित दलित सिख भाई-बहनों को मोदी नागरिकता दे रहा है। अगर CAA ना हो तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो सिख नागरिक हैं, उन्हें नागरिकता कौन देगा। इंडी वालों ने CAA के नाम पर दंगे करवाए। मोदी ने कहा कि पंजाब की जनता जानती है कि अब उन्हें अपना वोट बर्बाद नहीं करना है। ये 24 का चुनाव देश को मजबूत करने का अभियान है। पीएम ने कहा कि जितनी सेवा मैं कर पाया, मैंने की। आज करतारपुर साहिब हमारे सामने हैं।

हमारी सरकार ने लंगर को टैक्स से मुक्त किया। पहली की सरकारें भी ये कर सकती थी। पहले गोल्डन टेंपल में श्रद्धालु विदेश से चंदा नहीं दे पाते थे, लेकिन मोदी ने इसके नियमों में छूट दी। आज टेंपल की सेवा कोई भी कर सकता है। ये मोदी सरकार है, जिसने शाहिबजादों के लिए वीर बाल दिवस घोषित किया, लेकिन कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वीर बाल दिवस घोषित करने का मतलब क्या है। हैरान हूं कि कुछ लोगों को ये समझ नहीं आ रहा। देश के अन्य कोनों में शाहिबजादों का पता नहीं है। इसीलिए हमने वीर बाल दिवस के रूप में संदेश पूरे देश में फैलाने की कोशिश की। अगर पंजाब के लोग ये समझ ना पाएं, इससे बड़ी दुखद बात और क्या होगी।

पंजाब में कागजी सीएम, पंजाब सरकार कर्ज पर चल रही, सभी मंत्री मौज कर रहे, नशा जोरों पर - पीएम नरेंद्र

Paper-Cm-In-Punjab-Government-Running-On-Loan-All-Ministers-Having-Fun-Drug-Addiction-In-Full-Swing-Pm-Modi

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं