September 19, 2026 07:37:19
मजीठिया का Cm मान पर तंज, लिखा-चुनाव प्रचार दौरान किस पर तीर कमान चलाते भगवंत, मूसेवाला के कातिलों प

मजीठिया का Cm मान पर तंज, लिखा-चुनाव प्रचार दौरान किस पर तीर कमान चलाते भगवंत, मूसेवाला के कातिलों पर या शराब नीति गलत बनाने वालों पर

May24,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा गीत "तेरे यार नू दब्बन नू फिरदे सी दबदा कित्थे है", पर तीर कमान चलाने के एक्शन पर शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने तंज सका है। मजीठिया ने सोशल मीडिया पर लिखा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चुनाव प्रचार दौरान अक्सर ही तीर कमान चलाने का दृश्य देखने को मिलता है, लेकिन आज तक यह समझ नहीं आया कि यह निशाना लगाया कहां जा रहा है। मजीठिया ने लिखा कि, क्या ये तीर सिद्धू मूसेवाला के कातिल पर चला है या जेल में इंटरव्यू देने वाले लारेंस बिश्नोई पर या संदीप नंगल अंबिया के कातिलो पे। पंजाब को लूटने वाले रेत माफिया या माहौल खराब करने वाले गैंगस्टरों पर मान ने तीर चलाया। मजीठिया ने लिखा कि क्या ये तीर नौकरी मांग रहे युवाओं पर चल रहा है या किसान शुभकरण के कातिलों पर। पंजाब से उद्योग पड़ोसी राज्यों में पलायन कर रहा है क्या उसे रोकने के लिए तीर चला। पंजाब का हजारों करोड़ रुपया विज्ञापनों पर खर्च हो रहा है उसे रोकने के लिए तीर चला। पंजाब का पैसा बाहरी प्रदेशों में लुटाने वालों पर क्या तीर चल रहा है। पंजाब सरकार के हेलीकाप्टर में सवार अरविंद केजरीवाल पर क्या ये तीर चल रहा है। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में शराब पालिसी बनाने वालों पर क्या ये तीर चल रहा है। मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से सवाल किया है कि वह बताए कि ये तीर किन लोगों पर चल रहा है या फिर ये तीर मान सिर्फ अपना शौक पूरा करने के लिए नौटंकी कर चला रहे है। आखिर में मजीठिया ने लिखा कि अभी सवालों की सूची काफी लंबी है लेकिन मैंने अभी चुनाव प्रचार में जाना है।

Majithias-Taunt-On-Cms-Honour-Wrote-During-The-Election-Campaign-On-Whom-Would-Bhagwant-Shoot-Bow-And-Arrow-On-The-Murderers-Of-Moosewala-Or-On-Those-Who-Made-The-Liquor-Policy-Wrong



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं