September 18, 2026 04:25:47
पूर्व सीएम चन्नी का पीएम मोदी पर तंज, बोले- सरकार बनी तो वाघा-बॉर्डर खोलेंगे, जिससे पाकिस्तानी इलाज

पूर्व सीएम चन्नी का पीएम मोदी पर तंज, बोले- सरकार बनी तो वाघा-बॉर्डर खोलेंगे, जिससे पाकिस्तानी इलाज के लिए पंजाब आ सकें

May25,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर सवाल खड़े किए। शनिवार की सुबह अपने घर पर प्रेसवार्ता के दौरान चन्नी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पूरी तरह से फ्लॉप रही। आठ जिलों से लोग बुलाए गए, मगर फिर भी सिर्फ 2 से ढाई हजार लोगों को ही जुटा पाए। इससे पता चलता है कि बीजेपी की पंजाब में स्थिति क्या है और लोग इन्हें कितनी ही वोट देंगे। मीडिया से बातचीत में चन्नी ने एक विवादित बयान दे दिया। जिसमें चन्नी ने ऐलान किया कि देश में हमारी सरकार बनने के बाद हम पंजाब का वाघा बॉर्डर को खोल देंगे। जिससे पाकिस्तान के लोग अगर इलाज करवाने के लिए पंजाब में आना चाहें, तो आ सकें। इससे जालंधर के मेडिकल टूरिजम को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस के प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी बोले, देश का प्रधानमंत्री हमारे शहर में आया था। मैंने सोचा था कि आज जिले के लिए कई अच्छी घोषणा की जाएगी। मगर पीएम मोदी जालंधर आए और आकर कोई भी ऐलान नहीं किया। बिना कुछ दिए वापस लौट गए। पीएम ने जालंधर वासियों को निराश किया है। चन्नी ने कहा कि, हमने मांग की थी कि जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखा जाए, मगर वो भी नहीं किया गया। चन्नी ने आगे कहा- पीएम मोदी ने तो जालंधर को निराश कर दिया है, मगर कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। चन्नी ने कहा- हम जालंधर में इंडस्ट्री को रिवाइव करेंगे। चुनावों के पास शहर में सरकारी बड़ा अस्पताल, बड़े सरकारी स्कूल और कॉलेज जालंधर में खुलवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, अगर केंद्र में हमारी सरकार आती है तो हम एमएसपी गारंटी कानून लाएंगे। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर किया जाएगा।

Former-Cm-Channi-Took-A-Jibe-At-Pm-Modi-Said-If-Government-Is-Formed-We-Will-Open-Wagah-Border-So-That-Pakistanis-Can-Come-To-Punjab-For-Treatment



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं