चंडीगढ़। पंजाब में लोकसभा चुनाव का दंगल अब पूरी तरह से गर्मा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन सफल रैलियों के बाद भाजपा जोश में है। वहीं, भाजपा ने प्रचार के अंतिम पांच दिनों में अपनी चुनावी कैंपेन को आक्रमक बनाने की तैयारी की है। इसके लिए जहां राज्य में पार्टी के कई स्टार कैंपेनर और नेता आ रहे हैं। वहीं, कैंपेन को कामयाब बनाने के लिए पार्टी नई स्ट्रेटजी से जुट गई है। इसको लेकर आज पार्टी मुख्यालय में मीटिंग की जा रही है। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ दोपहर करीब 12 बजे मीडिया से रूबरू होंगे। हालांकि इससे पहले जाखड़ की तरफ से एक पत्र निर्वाचन आयोग को लिखा गया है। मांग की गई है कि पंजाब के गांवों में केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपिनयां की तैनात की जाए, क्योंकि किसानों की आड़ में शरारती तत्व व विरोधी पार्टियों के नेता उनके कार्यकताओं व नेताओं के साथ धक्का कर रहे हैं। पंजाब में भाजपा इस बार सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने कई बड़े नेताओं और नामी लोगों को चुनावी दंगल में उतारा है। पार्टी को उम्मीद है कि चुनाव में इस बार वह अच्छा प्रदर्शन करेगी। दूसरा राज्य के नेताओं का कहना है कि उनके लिए यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी से कम नहीं हैं। उन्हें इन चुनावों से काफी कुछ नया सीखने को मिल रहा है। जिसके भविष्य में अच्छे नतीजे आएंगे।
Bjps-Amit-Shah-And-Rajnath-Will-Hold-A-Mega-Rally-In-Ludhiana-On-Sunday-Priyanka-Gandhi-Will-Reach-Khanna-Majithia-Will-Also-Reach-Ludhiana