चंडीगढ़। पंजाब में लोकसभा चुनाव के चलते रविवार का पूरा दिन सियासी सरगर्मियों के बीच रहने वाला है। कल यानि रविवार को लुधियाना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रैली करने आ रहे है। वहीं, खन्ना में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के उम्मीदवार गेजाराम के लिए वोट मांगेगे। इस बीच कांग्रेस के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद डा. अमर सिंह के पक्ष में रैली करने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी आ रही है। लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों के लिए पूर्व मंत्री व सीनियर शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पक्खोवाल रोड साउथ एंड गार्डन रिजार्ट में रैली करेंगे। लोकसभा क्षेत्र लुधियाना के उम्मीदवार रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण खूब फायदा लेना चाह रहे हैं ताकि अधिक से अधिक वर्कर और आम लोग उनकी रैलियों में पहुंच सके। एक ही दिन में दो बड़े नेता खन्ना में आएंगे तो राजनीतिक माहौल सरगर्म रहने के साथ-साथ पुलिस के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। लुधियाना में जालंधर बाइपास नजदीक दाना मंडी में भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के लिए रैली रखी गई है। जिला संगठन के पदाधिकारियों ने रैली की तैयारियां भी शुरू कर दी है। गर्मी से लोगों का बचाव रखने के लिए खास तौर पर पंखें, कूलर और पानी का प्रबंध किया जाएगा। फिलहाल अभी पार्टी की ओर से अधिकारिक रूप से रैली का समय निर्धारित नहीं किया गया है। दिल्ली मुख्यालय से रैली का समय फाइनल होते ही जिला पदाधिकारी मीडिया से रूबरू होंगे। सूत्रों के मुताबिक, खन्ना की नई अनाज मंडी में रक्षा मंत्री राजनाथ 11 बजे पहुंचेंगे। अभी खन्ना से भी पार्टी ने अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है। राजनाथ श्री फतेहगढ़ साहिब में उम्मीदवार गेजाराम वाल्मीकि के पक्ष में प्रचार करेंगे। रैली की तैयारियों संबंधी राष्ट्रीय उप-प्रधान सुदान सिंह की अध्यक्षता में बीते दिन बैठक भी की गई। खन्ना की रहौण में रविवार दोपहर बाद प्रिंयका गांधी पहुंचेगे। वह कांग्रेस प्रत्याशी डा. अमर सिंह के लिए वोट मांगेगी। वहीं रहौण मंडी में विरोधियों पर बरसेगी। एक दिन में दो बड़ी रैलियां होने से अब भीड़ जुटाना भी दोनों पार्टियों के लिए चुनौती बन गया है।
Bjps-Amit-Shah-And-Rajnath-Will-Hold-A-Mega-Rally-In-Ludhiana-On-Sunday-Priyanka-Gandhi-Will-Reach-Khanna-Majithia-Will-Also-Reach-Ludhiana