September 18, 2026 03:29:01
अमृतसर में पीयूष गोयल का पंजाब सरकार पर वार: बोले- टैक्स्टाइल पार्क के लिए कंप्लीट एप्लीकेशन नहीं भे

अमृतसर में पीयूष गोयल का पंजाब सरकार पर वार: बोले- टैक्स्टाइल पार्क के लिए कंप्लीट एप्लीकेशन नहीं भेजी; बैठकर बात करें किसान

May25,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। भाजपा नेताओं से मिलने अमृतसर पहुंचे केंद्रीय मंत्री व भाजपा के सीनियर लीडर पीयूष गोयल ने राज्य सरकार पर हमला किया है। वें भाजपा उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू का सपोर्ट करने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की योजनाएं राज्य के लोगों तक पहुंच नहीं पाती। प्रधानमंत्री योजनाओं को बिना भेदभाव के लागू किया जाता है। बीते साल PM मित्रा टैक्स्टाइल पार्क योजना को लागू किया गया था, लेकिन राज्य सरकार की कमी के कारण पंजाब को ये पार्क नहीं मिल पाया। पीयूष गोयल ने बताया कि PM मित्रा टैक्स्टाइल पार्क के लिए 1000 एकड़ जगह की जरूरत थी। सभी राज्यों को प्रपोजल के लिए कहा गया था। 18 प्रपोजल मिले थे, लेकिन पंजाब सरकार ने कंप्लीट एप्लिकेशन ही नहीं भेजी। 1000 एकड़ लैंड का जिक्र करते हुए प्रपोजल ही नहीं भेजा। ये पार्क तामिलनाडू और तेलंगाना को भी दिया गया, यहां एंटी बीजेपी सरकारें हैं। केंद्र की तरफ से हर राज्य को उचित अवसर किया गया था। ट्रांसपेरेंट मार्किंग की गई थी। पूरा सिस्टम वेबसाइट पर डाला गया था। राज्य सरकार व केंद्र क्या-क्या उपलब्ध करवाएगी, इसकी पूरी जानकारी सांझा की गई थी। दुख होता है बताते हुए कि पंजाब बार-बार ऐसे मौके खोता गया है। पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ किसान जो पूरी तरह से विषय की गंभीरता से अवगत नहीं है, कुछ किसानों को गलत सूचना भी मिल सकती है। केंद्र सरकार कभी ऐसा प्रपोजल नहीं लाएगी, जिससे पंजाब के किसानों को नुकसान पहुंचे। किसानों को अभी भी यही अनुरोध है कि समस्याओं का हल बातचीत से ही संभव है। किसानों को सरकार के साथ एक टेबल पर बैठकर बातचीत करनी चाहिए। पीयूष गोयल ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने हमेशा पंजाब के साथ धोखा किया है। आजादी के बाद पंजाब को दो हिस्सों में बांट दिया गया। उसके बाद कांग्रेस ने श्री हरिमंदिर साहिब पर अटैक करवाया। कांग्रेस पार्टी कभी पंजाब का हित नहीं सोच पाई। इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए और पंजाब को इसका जवाब देना चाहिए।

Piyush-Goyals-Attack-On-Punjab-Government-In-Amritsar-Said-Complete-Application-For-Textile-Park-Was-Not-Sent-Farmers-Should-Sit-And-Talk



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं