चंडीगढ़। पंजाब में लोकसभा चुनाव की जंग कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बनी हुई है। ऐसे में पार्टी ने इस जंग को फतह करने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। एक तरफ जहां पार्टी के स्टार कैंपेनर पंजाब में डटे हुए हैं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने हफ्ते में दूसरी बार अमृतसर में पार्टी के नेताओं से मीटिंग कर राज्य के सारे हालात का फीडबैक लिया है। साथ ही दावा किया है कि हम अपनी उत्कृष्ट गति से फाइनल चरण की बढ़ रहे हैं। पंजाब में लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए इस बार प्रतिष्ठा का सवाल बनने के पीछे कई कारण है। एक तो विपक्षी दलों द्वारा गठित I.N.D.I.A. गठबंधन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों शामिल है। लेकिन राज्य में आप की सरकार और कांग्रेस विपक्षी दल है। दूसरा कांग्रेस और आप के अधिकतर नेता भी मिलकर चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं थे। कांग्रेस इस बात को लेकर दो गुटों में बंटी हुई थी। कई स्तर पर इस बात का मंथन हुआ था। ऐसे में सभी सीटों पर दोनों दलों ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। हालांकि चंडीगढ़ में कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन ने मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया हुआ है। पार्टी के सीनियर नेता राहुल गांधी शनिवार को अमृतसर के दौरे पर थे। उनके साथ ही केसी वेणुगोपाल भी पंजाब आए थे। वह उनके साथ मंच पर दिखे थे। वहीं, इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं से मीटिंग की थी। इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, जैसे कि हम लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के करीब पहुंच रहे हैं, पंजाब में अपनी तैयारियों का आकलन करने के लिए अमृतसर में समन्वयकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। हम निश्चित रूप से अपनी उत्कृष्ट गति को अंतिम चरण तक आगे बढ़ा रहे हैं।
Uproar-Before-Amit-Shahs-Rally-In-Ludhiana-Farmers-Blocked-The-Road-Raised-Slogans-Of-Go-Back-Scuffled-With-The-Police