लुधियाना। लुधियाना में अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों की चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने लुधियाना की एक महिला आप विधायक की ऑडियो वायरल की है। जिसमें आप विधायक द्वारा अपनी ही पार्टी के विधायक का मजाक उड़ाया जा रहा है। जिसमें महिला विधायक बोल रही है कि बीजेपी के रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के सीएम भगवंत मान के करीबी है। इसी लिए बिट्टू के कहने पर सीएम मान द्वारा कमजोर विधायक को मैदान में उतारा है। यह बातचीत महिला विधायक पार्टी के एक वालंटियर के साथ कर रही है। बिक्रम मजीठिया ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई, जिसमें लुधियाना का एक आप विधायक बोल रही है कि लुधियाना में मैच फिक्सिंग हो चुकी है। आप पार्टी ने डमी एमएलए को लुधियाना लोकसभा सीट से टिकट दे दी और पूरी तरह से मैच फिक्सिंग कर दिया। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और यहां सबसे बड़ी कमी लॉ एंड ऑर्डर है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने सूबे के लोगों को सेफ नहीं रख सकती वो आखिर सूबे का विकास कहां से करेगी। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पंजाब की जेलें भी सेफ नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई जैसे बड़े गैंगस्टर जेल में रहते हुए इंटरव्यू दे रहे हैं। गोल्डी बराड के नाम पर व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पंजाब से सिद्धू मूसेवाला जैसे सिंगर का मर्डर हो जाना सरकार की नालायकी है। बिक्रम मजीठिया ने लुधियाना संसदीय सीट के भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को भी घेरा और उन्हें मोकापरस्त करार दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 15 साल से अपने हल्के के लोगों का फोन तक नहीं उठाता, दुख सुख में शामिल नहीं होता, ऐसे मौकापरस्त उम्मीदवार को लोग मुंह नहीं लगाएंगे।
Bikram-Majithia-Made-Ludhiana-Aap-Mlas-Audio-Viral-Female-Mla-Said-Bittu-Is-Close-To-Cm-Mann-That-Is-Why-Dummy-Vidhyat-Pappi-Was-Fielded-In-The-Elections