September 18, 2026 04:25:49
फतेहगढ़ साहिब व लुधियाना में राघव चड्ढा का रोड शो, प्रचार के दौरान अपने काम भी गिनवाए

फतेहगढ़ साहिब व लुधियाना में राघव चड्ढा का रोड शो, प्रचार के दौरान अपने काम भी गिनवाए

May27,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपने उम्मीदवारों के हक में प्रचार करने के लिए लुधियाना पहुंचे हैं। उनकी और से फतेहगढ़ साहिब सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी और लुधियाना से अशोक पाराशर पप्पी के लिए लोगों से समर्थन मांगा। राघव चड्ढा ने कहा कि जब मैं पिछले 2 साल पहले आया था तो शहर के लोगों ने भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मेरा बहुत साथ दिया। इतना अधिक सीटों दिलवा कर रिकार्ड बना दिया। आज पंजाब के लोगों का बिल जीरो आ रहा है। स्कूल बढ़िया बन रहे है। अब बात करें सरकारी नौकरियों की तो भगवंत मान सरकार ने नौकरियों की बौछार लगा दी है। चड्ढा ने कहा कि शहर के लोगों से निवेदन है कि अब भगवंत सिंह मान के हाथ सांसद में मजबूत करें। पिछले 2 साल से लगातार पंजाब के पानी और किसानी का मुद्दा मैने बतौर सांसद राज्य सभा में भी उठाए है। ससद में पंजाब में भगवंत सिंह मान की आवाज बनकर 13 सांसद गूंजेगे। 31 साल के राघव ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उनका दाखिला लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हो गया। यहां से वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर निकले। 2012 में कुछ दिनों के लिए देश लौटे तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई। यहीं से सियासी सफर की नींव पड़ी। राघव का सपना भारतीय सेना में शामिल होना था। 2019 लोकसभा चुनाव में राघव दक्षिण दिल्ली आप प्रत्याशी थे। उनके सामने भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस के बॉक्सर बिजेंदर सिंह मैदान में थे। बिधूड़ी ने सीट जीती। राघव दूसरे स्थान पर रहे। वे आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अब राज्यसभा के सांसद भी है।

Raghav-Chadhas-Road-Show-In-Fatehgarh-Sahib-And-Ludhiana-Got-His-Work-Counted-During-The-Campaign

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं