लुधियाना। लुधियाना के होटल हयात रीजेंसी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर सीतारमण ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला। सीतारमण ने कहा इनकम टैक्स में जो बदलाव आया है वो अभी नही आया वो 2023 में आया है। जो बदलाव होगा वो अगली सरकार में होगा। MSME की रिक्वेस्ट में इनकम टैक्स में बदलाव लाये है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पंजाब सरकार कहती है कि मोदी सरकार विकास के लिए पैसा नहीं दे रही है लेकिन वो आपको बेवकूफ बना रहे हैं, सच तो ये है कि पंजाब सरकार पैसे का सही इस्तेमाल नहीं कर रही है। सीतारमण ने कहा कि इंडस्ट्री आएगी, निवेश करेगी, ये विश्वास है, आज सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग में कोई विदेशी कंपनी नहीं है, हमारी अपनी टाटा सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग को हमने कहां पहुंचा दिया, 12 देशों में उनकी 3 यूनिट निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को बचाना है, इंडस्ट्री को बचाना है, इंडस्ट्री को आगे लाना है, हर सेक्टर में ग्रोथ लानी है तो हमें मोदी जी को लाना होगा। मोदी जी हैं तो ये संभव है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि आज किसानों द्वारा रोड और रेल रोकने से इंडस्ट्री का नुकसान हो रहा है वो किसान नहीं बल्कि सियासी पार्टियों के लोग है जो बीजेपी का विरोध कर रहे हैं उन्हें सरकार बनते ही सभी के दिमाग़ ठीक करेंगे।
Union-Finance-Minister-Nirmal-Sitharaman-Reached-Ludhiana-Held-A-Meeting-With-Businessmen-Listened-To-The-Problems-Said-That-Aap-Government-Stopped-The-Money-Of-Punjab-Not-Us