September 17, 2026 23:37:56
पंजाब में अग्निवीर के घर पहुंचे राहुल गांधी:लुधियाना रैली में कहा- मोदी सरकार ने 2 तरह के शहीद बनाए,

पंजाब में अग्निवीर के घर पहुंचे राहुल गांधी:लुधियाना रैली में कहा- मोदी सरकार ने 2 तरह के शहीद बनाए, इस स्कीम को फाड़कर फेकेंगे

May29,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 29 मई को पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले लुधियाना में दाखा की दाना मंडी में रैली को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. ब्लॉक की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे। किसानों को बीमा का पैसा 30 दिन के भीतर मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की अग्निवीर स्कीम सेना पर आक्रमण है। इससे 2 तरह के शहीद बनाए जा रहे हैं। सरकार बनने पर अग्निवीर स्कीम को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे। अब राहुल गांधी खन्ना के गांव रामगढ़ सरदारा में अग्निवीर शहीद अजय कुमार के घर पहुंचे। इसके बाद वह फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस की उम्मीदवार अमरजीत कौर साहोके और होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार यामिनी गोमर के पक्ष में भी प्रचार करेंगे। राहुल गांधी ने कहा- हिंदुस्तान के गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। इन परिवारों की सबसे बड़ी महिला के खाते में हर साल 1 लाख रुपए सरकार डालेगी। हर महीने 8500 रुपए उनके खाते में इंडिया की सरकार डालेगी। 5 जुलाई को काम शुरू होगा। हर महीने हिंदुस्तान में करोड़ों परिवार जागेंगे, 9 बजे अपने खातों को चैक करेंगे। उसमें महीने का 8500 रुपए सरकार देगी। साल का एक लाख रुपया I.N.D.I.A. की सरकार देने जा रही है।

Rahul-Gandhi-Reached-Agniveers-House-In-Punjab-Said-In-Ludhiana-Rally-Modi-Government-Has-Created-Two-Types-Of-Martyrs-Will-Tear-This-Scheme-And-Throw-It-Away



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं