लुधियाना। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लुधियाना पहुंच गए हैं। पीयूष गोयल के आगमन पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। समारोह में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बड़ी संख्या में लुधियाना के व्यापारी और शहर के प्रतिष्ठित लोग पहुंच चुके हैं। इस बीच पीयूष गोयल का व्यापारियों से मुलाकात जारी है। अपनी समस्याओं के बारे में बात करते हुए कारोबारियों ने कहा कि आप भी दिल्ली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के जरिए आए हैं लेकिन लुधियाना एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार है लेकिन सरकार उसे शुरू नहीं कर रही है, अगर यह जल्द शुरू हो जाए तो इंडस्ट्री को ऑक्सीजन मिल सकती है। बता दें पीयूष गोयल की 40 साल की सियासत में पहला मौका है जब वे खुद भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से BJP ने उन्हें उम्मीदवार बनाया हुआ है। मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से है। इस सीट पर 20 मई को वोटिंग हो चुकी है। पीयूष गोयल का राज्यसभा में तीसरा टर्म चल रहा है। वहां सदन के नेता की जिम्मेदारी है। कुछ दिन पहले गोयल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि वह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उन्हें कोई घबराहट नहीं है। उनका दावा था कि कांग्रेस को उनके खिलाफ कैंडिडेट नहीं मिला, तो एक लोकल बिल्डर को ही उन्होंने खड़ा कर दिया।
Union-Minister-Piyush-Goyal-Reached-Ludhiana-Meeting-With-Industrialists-Continues-Discussion-On-Building-Airport