September 19, 2026 07:34:18
लुधियाना पहुंचे Up सीएम योगी आदित्यनाथ: कहा- सिर्फ 48 घंटे दीजिए, हम पंजाब से माफिया का सफाया कर दें

लुधियाना पहुंचे Up सीएम योगी आदित्यनाथ: कहा- सिर्फ 48 घंटे दीजिए, हम पंजाब से माफिया का सफाया कर देंगे

May30,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पंजाब के लुधियाना में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी ने मोहाली में रैली को संबोधित किया था। यहां सीएम योगी ने कहा कि पंजाब ने देश को बहुत कुछ दिया। देश की ढाल पंजाब बना। लेकिन 70 सालों से लोगों ने पंजाब की कमान जिन लोगों की कमान सौंपी है। उन्होंने देश की तरफ ध्यान नही दिया। आपने देखा होगा कि 500 वर्षों तक अयोध्या में इंतजार खत्म हो गया। वहां पर राम मंदिर बन गया है।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी के दस साल में आतंकवाद खत्म हो गया है। अब एक नए भारत का निर्माण हुआ है। आज भारत किसी को नहीं छोड़ेगा, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे।


योगी ने कहा कि मैंने अपने जीवन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसी झूठ बोलने वाली पार्टी कभी नहीं देखी। यह पहली पार्टी है जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। इसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। इसके एक दर्जन से ज्यादा नेता जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं।


कांग्रेस और आप गठबंधन के चुनावी घोषणापत्र में कहा गया है कि सत्ता में आने पर वे गरीबी मिटाएंगे। सभी लोगों का सर्वे कराएंगे। और उस संपत्ति का आधा हिस्सा पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए घुसपैठियों में विरासत कर लेकर बांटेंगे। योगी ने कहा किर पंजाब में भाजपा को जिताओ और हम पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे। हमें सिर्फ 48 घंटे दीजिए और आप देखेंगे कि हम पंजाब से माफिया का सफाया कर देंगे। योगी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों चोर हैं और आपस में मिले हुए हैं, जनता सब समझ चुकी है, अगर आप बिट्टू को जिताओगे तो मैं यूपी का बुलडोजर पंजाब भेज दूंगा ताकि आपके पंजाब से ड्रग्स और हर तरह का माफिया खत्म हो सके।

Up-Cm-Yogi-Adityanath-Reached-Ludhiana-Said-Just-Give-48-Hours-We-Will-Wipe-Out-Mafia-From-Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं