लुधियाना। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जिला चुनाव आयोग साक्षी साहनी की और से वीरवार शाम छह बजे तक बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। हर कैंडिडेट व पूरे शहर पर अब इलेक्शन कमिशन और पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। शाम 6 बजे के बाद लुधियाना जिला में विभिन्न टीमें गश्त पर रहेंगी। वहीं लुधियाना की जिला चुनाव अफसर व डीसी साक्षी साहनी ने चुनाव आयोग की हिदायतों के मुताबिक बाहरी जिलों, शहरों व राज्यों से जिला लुधियाना में रह रहे उन लोगो को तुरंत जिला छोडने के आदेश दिए हैं। डीसी साहनी ने कहा कि आज शाम 6 बजे के बाद वह लुधियाना में नहीं रहेंगे। अगर कोई भी व्यक्ति किसी के घर, होटल, किराये के मकान, गेस्ट हाऊस, पीजी इत्यादि में रह रहा है तो वह तुरंत जिला छोड दें, अन्यथा शिकायत मिलने पर एक्शन लिया जाएगा।
डीसी साक्षी साहनी ने इसके लिए पुलिस को सख्त हिदायतें कर दी हैं कि वह आज शाम 6 बजे के बाद लुधियाना के अंदर-बाहर कहीं भी बाहरी लोगों का निवास ना हो। मैरिज पैलेस, शादी हाल, गेस्ट हाउस, सामुदायिक हाल की कड़ी निगरानी रखें।
डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि पोलिंग बुथों पर मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं के लिए हवा व पानी के कडे़ इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं पोलिंग बूथों पर पोलिंग स्टाफ के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर 31 मई तक साफ सफाई करवाने के निर्देश भी दिए हैं।
डीसी ने बताया कि पोलिंग के दिन पोलिंग स्टाफ के लिए दिन में तीन बार चाय का इंतजाम रहेगा। जिसमें सुबह, दोपहर व शाम को चाय दी जाएगी। वहीं सुबह के नाश्ते में दही व परांठा रहेगा। लंच में दाल, सब्जी, सलाद, रोटी रहेगी और रात के भोजन में दाल, सब्जी, सलाद व रोटी रहेगी। गर्मी को देखते हुए नींबू पानी का भी इंतजाम किया जा रहा है।
Outsiders-Ordered-To-Leave-The-District-At-6-Pm-Election-Commission-Orders-Will-Not-Be-Able-To-Campaign