September 18, 2026 04:23:09
पंजाब में प्रशासन 48 घंटे के लिए अलर्ट पर:चुनाव आयोग का डीसी-एसएसपी को निर्देश, Evm​​​​​​​ खराब होने

पंजाब में प्रशासन 48 घंटे के लिए अलर्ट पर:चुनाव आयोग का डीसी-एसएसपी को निर्देश, Evm​​​​​​​ खराब होने पर 20 मिनट में बदलें

May30,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से करवाने और मतदान बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (डीसी) और एसएसपी को हिदायत दी है। उन्होंने अधिकारियों को वोटों से पहले के 48 घंटों के दौरान हलके से बाहर के लोगों के यातायात पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा फ्लाइंग टीमों और स्टेटिक सर्विलांस टीमों को भी पोलिंग खत्म होने तक चौकसी बढ़ाने के लिए कहा है। मतदान से पहले वाली रात को ज्यादा शिकायतें प्राप्त होने को ध्यान में रखते हुए इस तरफ विशेष ध्यान देने की हिदायत दी है।

सिबिन सी ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों पर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने या इसके प्रयोग की सख्त मनाही है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के संबंध में सिबिन सी ने कहा कि किसी भी खराब या सही ढंग के साथ काम न करने वाली EVM मशीन को 10-20 मिनटों के अंदर- अंदर तुरंत बदलने की हिदायत की है। 

आयोग ने पोलिंग स्टाफ की सुविधा के लिए पोलिंग स्टेशनों, डिस्ट्रीब्यूशन और रिसीविंग सेंटरों पर खाने-पीने और रिहायश के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। वोटिंग के बाद पोलिंग स्टाफ के घर जाने के लिए परिवहन के उचित प्रबंध करने के अलावा स्टाफ को मानदेय के समय पर वितरण को यकीनी बनाया जाए।

Administration-In-Punjab-On-Alert-For-48-Hours-Election-Commission-Directs-Dc-Ssp-To-Replace-Evm-Within-20-Minutes-If-It-Gets-Damaged

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं