September 19, 2026 06:29:32
पंजाब में Pm के दौरे से पहले नहर खोली:हेलीपैड से 3km दूर, अफसरों ने 2km पहले पानी रोका; Dc बोलीं- शर

पंजाब में Pm के दौरे से पहले नहर खोली:हेलीपैड से 3km दूर, अफसरों ने 2km पहले पानी रोका; Dc बोलीं- शरारत, रिपोर्ट मांगी

May30,2024 | Enews Team | Hoshiarpur

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में PM नरेंद्र मोदी के हेलीपैड पर लैंड करने से पहले किसी ने नहर का पानी छोड़ दिया। जिस कारण आसपास के इलाकों में पानी भर गया। पानी उस हेलीपैड की तरफ बढ़ रहा था, जहां PM मोदी का हेलिकॉप्टर लैंड करना था। हालांकि उससे पहले ही लोगों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी। जिसके बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। वे तुरंत नहर के फाटक पर पहुंचे और उसे बंद करा दिया। इसके बाद JCB मंगाई गई और हेलीपैड की तरफ बहकर आते पानी तो गड्‌ढे खोदकर रोका गया। प्रशासन के अफसर पानी को हेलीपैड से 2 किलोमीटर पीछे रोकने में कामयाब रहे। यह किसी की शरारत थी या पीएम के लिए बनाए हेलीपैड को खराब करने की साजिश, इसको लेकर जांच शुरू हो गई है। इस बारे में होशियारपुर की DC कोमल मित्तल ने नहरी विभाग से रिपोर्ट तलब कर ली है। उनसे पूछा गया है कि पीएम की रैली होने के बावजूद किसने और क्यों यह पानी छोड़ा।

गुरुवार को सुबह 11 बजे पीएम की होशियारपुर में रैली थी। रैली स्थल से 3 किलोमीटर दूर बस्सी गुलाम हुसैन कंडीकनाल नहर निकलती है। नहर के नजदीक ही पीएम के हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए हेलीपैड बनाया गया था।

पीएम के आने से कुछ देर पहले ही किसी ने नहर का फाटक (गेट वॉल्व) खोल दिया। जिस कारण नहर का पानी तेज गति से निकलने लगा और आसपास के इलाकों में घुस गया। सड़क पर भी पानी आ गया। किसी तरह से इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को लग गई। आनन-फानन में प्रशासन की ओर से वहां पर नहर विभाग के एसडीओ पहुंचे और उन्होंने पानी रोकने के लिए जेसीबी से गड़्ढा खुदवाया। जिससे पानी हैलिपेड तक नहीं जा सका। इस मामले में कंडीकनाल नहर के एसडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि नहर का गेट वॉल्व किसने खोला, इसकी जांच कराई जा रही है।

Canal-Opened-Before-Pms-Visit-In-Punjab-3km-Away-From-Helipad-Officers-Stopped-Water-2km-Before-Dc-Said-Mischief-Asked-For-Report



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं