September 18, 2026 04:21:16
पटियाला में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर Fir: भाजपा और कांग्रेस कैंडिडेट को भेजे गए नोटिस, सरकारी

पटियाला में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर Fir: भाजपा और कांग्रेस कैंडिडेट को भेजे गए नोटिस, सरकारी जगह पर लगाए पोस्टर

May31,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला। पटियाला में चुनावी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में अब शिरोमणि अकाली दल के बाद बीजेपी और कांग्रेस का नाम शामिल हो गया है। कोतवाली थाना इलाके में सरकारी जगह पर लगे राजनीतिक पोस्टरों के बाद इन पार्टियों के उम्मीदवारों को नोटिस भेजा गया।

नोटिस जारी होने के बाद चुनाव अधिकारी की कंप्लेंट पर कांग्रेस व बीजेपी के उम्मीदवारों के मामले में अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह सभी पोस्टर व फ्लैक्स उस समय चुनाव ड्यूटी देने वाली टीम की नजर में आए, जब सीएम पंजाब ने शहरी इलाके में रैली निकाली थी।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले डा. धर्मवीर गांधी के समर्थन में पहले भी फव्वारा चौक इलाके में फ्लैक्स लगे हुए पाए थे, जिसमें एफआईआर भी दर्ज है। अब शहर के साइकिल बाजार व जौड़ियां भट्टी इलाके में डा. गांधी के समर्थन में सरकारी खंभों व अन्य जगह पर फ्लैक्स व पोस्टर लगे हुए मिले थे, जिसके बाद डा. गांधी को जवाब मांगने के लिए नोटिस भेजा, लेकिन जवाब नहीं दिया। इसके बाद निगम ने नोटिस मिलते ही फ्लैक्स व पोस्टर हटा दिए और पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

कोतवाली पुलिस स्टेशन में दूसरा केस अनजान लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है, जिसमें जिक्र किया गया है कि नाभा गेट इलाके में बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर के समर्थन वाले पोस्टर व फ्लैक्स लगे हुए थे। नगर निगम ने नोटिस जारी करने के बाद यह सामग्री हटा दी, लेकिन उम्मीदवार ने कोई रिप्लाई नहीं किया तो अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Fir-For-Violation-Of-Code-Of-Conduct-In-Patiala-Notices-Sent-To-Bjp-And-Congress-Candidates-Posters-Put-Up-At-Government-Places



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं