लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में पहले 2 घंटे की वोटिंग परसेंटेज में अन्य राज्यों के मुकाबले पिछड़ता दिखाई दे रहा है। पहले 2 घंटे में पंजाब में 9.64 फीसदी का मतदान किया गया है। हालांकि वोटिंग सेंटर्स पर आज सुबह 7:00 बजे से ही वोट डालने को लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। लोकसभा चुनाव के छठे और अंतिम चरण में कुल 57 सीटों पर आज वोटिंग की जा रही है। वोटिंग परसेंटेज में सबसे अधिक वोटिंग, संगरूर में 11.36 फीसदी रही । सबसे कम वोटिंग अमृतसर लोकसभा सीट पर होती दिखाई दे रही है। जबकि लुधियाना में भी पहले 2 घंटों में केवल 9.08 फीसदी वोट पोल की गई है जहां पर वोटिंग परसेंटेज पहले 2 घंटे में मात्र 7. 22 फीसदी रहा है। असल में लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के शहरी हिस्सों में कम वोट परसेंटेज पहले 2 घंटे में सामने आई है। अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब की वोटिंग परसेंटेज बेहद कम है। यूपी में सुबह 9 बजे तक 12.94 फीसदी, हिमाचल में 14.35 फीसदी व और चंडीगढ़ में 11.64 फीसदी वोट पोल की जा चुकी है। लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने भी अपना मतदान करने के बाद आम पब्लिक से देश हित में घरों से निकाल वोट करने की अपील की है।
Punjab-Lagged-Behind-In-The-First-2-Hours-Of-Voting