लुधियाना में 5 बजे तक का मतदान का आंकड़ा 52 फ़ीसदी को पार कर गया है । सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 5 बजे तक 52.5 फ़ीसदी मतदान लुधियाना में हो चुका है। जिसमें लुधियाना के केंद्रीय और नॉर्थ विधानसभा में सबसे अधिक 55 फीसदी से अधिक मतदान किया गया है। हालांकि लुधियाना की इस वोटिंग का परसेंटेज राज्य के अन्य शहरों के मुकाबले बेहद कम है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के उम्मीदवार राजा वडिंग ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और और भाजपा के उम्मीदवार बिट्टू पर पर निशाना साधते कहा कि जानबूझ कर उनके आप उम्मीदवार को समर्थन का झूठा प्रचार किया जा रहा है और अगर उन्हें आप उम्मीदवार का समर्थन देना होता तो 15 दिन पहले देते।
More-Than-52-Percent-Voting-In-Ludhiana-Till-5-Pm-One-Hour-Left-For-Voting