September 18, 2026 04:25:56
देश की सबसे बुजुर्ग महिला वोटर ने डाला वोट:फाजिल्का में पोस्टल बैलट से किया मतदान, पाकिस्तान में हुआ

देश की सबसे बुजुर्ग महिला वोटर ने डाला वोट:फाजिल्का में पोस्टल बैलट से किया मतदान, पाकिस्तान में हुआ था जन्म

Jun1,2024 | Enews Team | Fazilka

फाजिल्का। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फाजिल्का में देश की सबसे बुजुर्ग महिला मतदाता ने अपना वोट डाला है। 118 वर्षीय बुजुर्ग महिला इंद्रो बाई फाजिल्का जिले के गांव घुबाया की रहने वाली हैं। प्रशासन की टीम उनके घर पहुंची और पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करवाया। बता दें कि उक्त महिला का जन्म 1906 में पाकिस्तान में हुआ था। जिसके बाद वह पंजाब के फाजिल्का में आकर बस गईं। बुजुर्ग महिला के परिवार में 100 से ज्यादा लोगों की लंबी लिस्ट है। लेकिन परिवार में इस बात को लेकर निराशा है कि प्रशासन की ओर से बुजुर्ग को जो सम्मान दिया जाना चाहिए था, वह नहीं दिया गया। बुजुर्ग महिला इंद्रो बाई पत्नी इंदर सिंह के पोते अविनाश सिंह ने बताया कि उनकी दादी इंदौरी बाई का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। 1906 में जन्मी इंद्रो बाई आज 118 साल की हो गई हैं। प्रशासन की टीम उनके घर पहुंची और पोस्टल बैलेट के जरिए बुजुर्ग महिला का मतदान करवाया। अविनाश सिंह बताते हैं कि इंद्रो बाई के 8 बच्चे है l एक लड़का करनैल सिंह और 7 लड़कियां है l हालांकि बुजुर्ग महिला के लड़के की मौत हो चुकी है l जबकि उसकी सारी लड़कियां विभिन्न शहरों में विवाहित है l बजुर्ग महिला के बच्चों के आगे करीब 32 से अधिक पौते पोतियां हैं l जिनके भी विवाह हो चुके हैं l हालांकि अधिक उमर बुजुर्ग महिला वोटर को प्रशासन द्वारा बनता मान सम्मान ना मिलने से परिवार में कहीं ना कहीं मायूसी देखने को मिली है l  सवाल खड़े होते हैं कि देश के पहले मतदाता कहे जाने वाले 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी के लिए प्रशासन ने पूरे मान-सम्मान के साथ उनका वेलकम कर उस समय वोट पोल करवाई थी l स्पेशल रेड कारपेट बिछाया गया था l जिनका अब निधन हो चुका है l तो वहीं 118 वर्षीय बजुर्ग महिला वोटर इंद्रो बाई भी प्रशासन से मान सम्मान की हकदार है l

The-Countrys-Oldest-Female-Voter-Cast-Her-Vote-Voted-Through-Postal-Ballot-In-Fazilka-Was-Born-In-Pakistan



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं