लुधियाना| लोकसभा सीट का नतीजा कल दोपहर 12 बजे तक काफी हद तक क्लियर हो जाएगा। किस उम्मीदवार की जीत हो रही है और किस उम्मीदवार की हार। लुधियाना में 14 जगहों पर काउंटिंग सेंटर बनाए गए है। वहीं PAU और सतगुरु राम सिंह पॉलिटेक्निक कालेज में वोटों की गिनती होगी। प्रत्येक काउटिंग सेंटर पर 14 टेबल लगाए गए है। फिलहाल EVM मशीनों को थ्री लेयर सुरक्षा के पहले में सुरक्षित रखा गया है। 900 कर्मचारी को वोटों की गिनती के लिए लगाया गया है। 1100 से अधिक सुरक्षा कर्मी मतगणना के दिन तैनात रहेंगे। कुल 1823 EVM और 6567 बैलेट यूनिट है। लोकसभा चुनाव में कुल 70 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से 43 उम्मीदवार हिस्सा ले रहे है।
लुधियाना लोकसभा सीट में 9 विधानसभा हलके पड़ते है। इसमें हलका पश्चमी, पूर्वी, उत्तरीस दक्षिणी, सेट्रल, आत्म नगर, गिल, दाखा और जगराओं शामिल है। इन 9 विधानसभा हलकों में 1823 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जिला लुधियाना के पांच हलके साहनेवाल, पायल, खन्ना, रायकोट और समराला शामिल है। इन सभी की EVM मशीनेों को भी लुधियाना स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
लुधियाना ईस्ट-डॉ. जसमेर सिंह हाल पीएयू लुधियाना वेस्ट-जिम्नेजियम हाल फस्ट फ्लोर पीएयू लुधियाना नार्थ-सरकारी सीनियर सकेंडरी स्मार्ट स्कूल पीएयू लुधियाना साउथ-जिम्नेजियम हाल ग्राउंड फ्लोर पीएयू लुधियाना सेंट्रल-जिम्नेजियम हाल ग्राउंड फ्लोर पीएयू आत्म नगर-डॉ. जसमेर सिंह हाल पीएयू गिल-एसआरएस सरकारी पालिटेक्निकल ऋषि नगर जगराओं-डॉ. डीएस देव परीक्षा हाल पीएयू दाखा-सुखदेव सिंह भवन पीएयू रायकोट-गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज खन्ना-गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज समराला-गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज साहनेवाल-परीक्षा हाल गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज पायल-दूसरी मंजिल मैकेनिकल विभाग जीएनई कालेज |
Counting-Of-Votes-Will-Take-Place-At-14-Places-More-Than-1100-Security-Personnel-Will-Be-Deployed-900-Employees-Will-Do-The-Counting