September 18, 2026 03:27:46
आंध्र में Nda, ओडिशा में भाजपा की सरकार संभव, आंध्र में एनडीए 157 सीटों पर आगे; ओडिशा में Bjp को 76

आंध्र में Nda, ओडिशा में भाजपा की सरकार संभव, आंध्र में एनडीए 157 सीटों पर आगे; ओडिशा में Bjp को 76 सीटों पर बढ़त

Jun4,2024 | Enews Team | Chandigarh

 चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। फिलहाल रुझान आ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में NDA (भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी) सरकार बनाता दिख रहा है। मौजूदा CM जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को खासा नुकसान हो रहा है। एग्जिट पोल में भी इस बार सत्ता बदलने का अनुमान जताया गया था। 5 एग्जिट पोल में NDA तो दो में सत्तारूढ़ YSRCP की सरकार बनते दिख रही है। वहीं, ओडिशा में अब तक के रुझान में BJP सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल में BJD और BJP में कांटे का मुकाबला बताया गया था। पोल में नवीन पटनायक की BJD और भाजपा को, दोनों को 62-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है। वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने फिलहाल किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

Nda-In-Andhra-Bjp-Government-Possible-In-Odisha-Nda-Ahead-On-157-Seats-In-Andhra-Bjp-Leads-On-76-Seats-In-Odisha



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं