September 19, 2026 07:36:57
लोकसभा नतीजों के रुझानों से सेंसेक्स 6% टूटा:ये 5000 अंक गिरकर 72,000 से नीचे, सरकारी बैंकों का इंडे

लोकसभा नतीजों के रुझानों से सेंसेक्स 6% टूटा:ये 5000 अंक गिरकर 72,000 से नीचे, सरकारी बैंकों का इंडेक्स 13% से ज्यादा टूटा

Jun4,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों से आज यानी 4 जून को सेंसेक्स करीब 5000 अंकों की गिरावट के साथ 72,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 1600 अंकों की गिरावट है, ये 21,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 23 मार्च 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के कारण बाजार 13.15% टूटा था। 22 मार्च को सेंसेक्स 29,915 के स्तर पर था जो 23 मार्च को 3934 अंक गिरकर 25,981 के स्तर पर आ गया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 शेयरों में तेजी है। SBI, NTPC, पावर ग्रिड के शेयर 12% से ज्यादा नीचे है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5% की तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 13% से ज्यादा टूटा है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 10% की गिरावट है। निफ्टी मेटल में 9% और रियल्टी में 4% से ज्यादा की गिरावट है। ऑटो सेक्टर भी 3% से ज्यादा नीचे है। लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में NDA 284, I.N.D.I.A. 222 सीटों पर आगे चल रहा है। बाजार को अनुमान था कि NDA भारी बहुमत से आएगी, लेकिन अभी रुझानों में टक्कर देखने को मिल रही है।

Sensex-Fell-By-6-Percent-Due-To-The-Trends-Of-Lok-Sabha-Results-It-Fell-By-5000-Points-To-Below-72000-The-Index-Of-Public-Sector-Banks-Fell-By-More-Than-13-Percent

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं