संगरूर। पंजाब की संगरुर सीट पर आप प्रत्याशी मीत हेयर ने 202797, एसएडी अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान को 107936, कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा को 97910 तथा भाजपा के अरविंद खन्ना को 58511 और एसएडी बादल के इकबाल सिंह झूंडा को 35774 वोट मिले हैं। बरनाला के एस डी कॉलेज में जिला बरनाला के तीन विधानसभा बरनाला विधानसभा, भदौड, विधानसभा महल कला, विधानसभा तीनों की काउंटिंग बरनाला में बने एसडी कॉलेज स्ट्रांग रूम में शुरू हो चुकी है पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं थ्री लेयर फोर्स लगाई गई है मतगणना के लिए संगरूर और बरनाला में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। कुल 17 राउंड की मतगणना होगी। हर मतगणना केंद्र पर एक सुपरवाइजर, माइक ऑब्जर्वर और सहायक कर्मचारी होंगे। मतगणना क्षेत्र में किसी को आने की इजाजत नहीं है। यहां कोई भी मोबाइल नहीं ला सकता, यहां तक कि मतगणना करने वाले कर्मचारियों के पास भी मोबाइल नहीं होगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। इसके अलावा मतगणना हॉल को तार की जाली से कवर किया गया है। चुनाव आयोग के कार्ड के बिना किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। संगरूर व बरनाला में होने वाली मतगणना के लिए जिला चुनाव अधिकारी ने मतगणना केंद्रों देश भगत कॉलेज बरडवाल, संगरूर, धुरी व एसडी कॉलेज बरनाला के 200 मीटर के दायरे में पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर सख्त पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के जरिए मतगणना केंद्रों व ईवीएम पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मतगणना केंद्रों के आसपास भी कड़ी नजर रखी जा रही है। ईवीएम को ट्रिपल लेयर की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है, जहां पर परिंदा भी नहीं उड़ सकता। जिला चुनाव अधिकारी ने दोनों मतगणना केंद्रों पर आने-जाने वाले लोगों को पहचान पत्र व पास जारी किए हैं। मीडिया को भी बिना पहचान पत्र या पास के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
Counting-Continues-On-Sangrur-Seat-Aaps-Meet-Hayer-Got-202797-Votes-Simarjit-Singh-Remains-At-Second-Position