September 19, 2026 02:09:11
हिमाचल की चारों सीटें जीतकर Bjp ने लगाई हैट्रिक:कंगना ने विक्रमादित्य को हराया, हमीरपुर से अनुराग 5व

हिमाचल की चारों सीटें जीतकर Bjp ने लगाई हैट्रिक:कंगना ने विक्रमादित्य को हराया, हमीरपुर से अनुराग 5वीं बार सांसद बने, भारद्वाज-कश्यप भी जीते

Jun4,2024 | Enews Team | Shimla

शिमला। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटें जीत ली हैं। 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। हालांकि भाजपा के चारों उम्मीदवारों की जीत की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। विनिंग मार्जिन के लिहाज से बात करें तो भाजपा को सबसे बड़ी जीत कांगड़ा सीट पर मिली। यहां पार्टी उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को ढाई लाख के आसपास मतों से हराया। मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 72 हजार से अधिक वोटों से हराया। कंगना और विक्रमादित्य सिंह के आमने-सामने होने के कारण इस सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थी। कंगना रनोट को यहां 5 लाख से ज्यादा वोट मिले। हमीरपुर संसदीय सीट पर अनुराग ठाकुर ने लगातार 5वीं जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सतपाल रायजादा को लगभग पौने दो लाख वोटों से हराया। अनुराग ने अपनी जीत के लिए क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में फैसला सुनाया है। हिमाचल की शिमला संसदीय सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार और कसौली के मौजूदा विधायक विनोद सुल्तानपुरी को लगभग 90 हजार वोटों से पटखनी दी।

Bjp-Scored-A-Hat-Trick-By-Winning-All-Four-Seats-Of-Himachal-Kangana-Defeated-Vikramaditya-Anurag-Became-Mp-From-Hamirpur-For-The-5th-Time-Bhardwajkashyap-Also-Won



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं