September 19, 2026 02:09:49
पंजाब में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 7 सीटें जीतीं: Aap को 3 सीट, 4 मंत्री हारे; खालिस्तान समर्थक अमृतप

पंजाब में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 7 सीटें जीतीं: Aap को 3 सीट, 4 मंत्री हारे; खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने जेल से चुनाव जीता

Jun4,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के नतीजों में पंजाब में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP) 3, शिरोमणि अकाली दल (SAD) 1 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने जीत दर्ज की है। उन्होंने AAP के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को 40146 वोटों से हरा दिया। आनंदपुर साहिब सीट पर AAP के मालविंदर सिंह कंग ने जीत दर्ज की। कंग ने कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंह को 10827 वोटों से हरा दिया। बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत बादल ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। हरसिमरत ने AAP के मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को 50 हजार वोटों से हरा दिया। फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा ने जीत दर्ज की। उन्होंने AAP के कर्मजीत सिंह अनमोल को 70246 वोटों से हरा दिया। फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह लगातार दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने AAP की गुरप्रीत सिंह जीपी को 34202 वोटों से हरा दिया। फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने AAP के जगदीप सिंह काका बराड़ को 3439 वोटों से हरा दिया। गुरदासपुर में कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू को 83012 वोटों से हरा दिया।

होशियारपुर में AAP के राजकुमार चब्बेवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की यामिनी गोमर को 44111 वोटों से हरा दिया। जालंधर में कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार को 175993 वोटों से हरा दिया। खडूर साहिब में निर्दलीय उम्मीदवार और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के कुलबीर सिंह को 184894 वोटों से हरा दिया। पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने AAP के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को 14831 वोटों से हरा दिया। संगरूर से AAP उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा को 172560 वोटों से हरा दिया। लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू को 20276 वोटों से हरा दिया है। उधर, चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भाजपा के संजय टंडन को 3613 वोटों से हरा दिया।

In-Punjab-Congress-Won-Maximum-7-Seats-Aap-Lost-3-Seats-4-Ministers-Khalistan-Supporter-Amritpal-Singh-Won-The-Election-From-Jail



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं