September 19, 2026 02:08:33
Nda को 293 और India गठबंधन को 203 सीटें मिली, मोदी बोले- नए संकल्पों के साथ बढ़ेंगे, चंद्रबाबू-नीतीश

Nda को 293 और India गठबंधन को 203 सीटें मिली, मोदी बोले- नए संकल्पों के साथ बढ़ेंगे, चंद्रबाबू-नीतीश का नाम लिया, कहा- जनता का ऋणी, उन्होंने Nda पर तीसरी बार भरोसा जताया

Jun4,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। NDA के तीसरी बार सरकार बनने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। NDA को 293 और INDIA गठबंधन को 203 सीटें मिली हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने स्पीच की शुरुआत भारत माता की जय और जय जगन्नाथ से की।उन्होंने कहा- इस आशीर्वाद के लिए मैं समस्त देश वासियों का ऋणी हूं। आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है।

उन्होंने कहा- देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का भी नाम लिया। 

ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया। करीब सौ करोड़ मतदाता, एक करोड़ मतदान कर्मी, 11 लाख बूथ इतनी प्रचंड गर्मी में कर्मियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया।

हमारे सुरक्षा कर्मियों ने अपने कर्तव्य भाव का शानदार परिचय दिया। भारत के चुनाव प्रोसेस। चुनाव के इस सिस्टम और क्रेडिबिल्टी पर हर भारतीय को गर्व है। हमारे जैसे चुनाव का दुनिया में कहीं कोई उदाहरण नहीं है। मैं ओपिनियन मेकर्स को कहूंगा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया की ताकत है। इस बार भारत में जितने लोगों ने मतदान किया। वह दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। जम्मू कश्मीर ने रिकॉर्ड मतदान करके दुनिया में भारत को बदनाम करने वालों को आइना दिखा दिया है। मैं देश भर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारो का अभिनंदन करता हूं। सभी की भागीदारी के बिना लोकतंत्र की सफलता संभव नहीं है। इस चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली। अरुणाचल प्रदेश आंध्र प्रदेश सिक्किम या ओडिशा हो। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। शायद उन्हें जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा। भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा, जब जगन्नाथ की धरती पर बीजेपी का सीएम होगा। बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है। केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान भी दिए। पीढ़ियों से जिस छण का इंतजार किया, वो आज सफलता को चूमने लगी। आंध्र में चंद्रबाबू के नेतृत्व और बिहार में नीतीश बाबू के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया है।

तेलंगाना में हमारी संख्या दो गुना हो गई है। मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल ऐसे कई राज्य में हमारी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। मैं इन सभी राज्यों और आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा और सिक्किम के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र सरकार विकास में कसर नहीं छोड़ेगी। 2013-14 में देश निराशा में डूब चुका था। हर दिन अखबारों की हेडलाइन घोटालों से भरी रहती थी। युवा भविष्य केा लेकर आशंकित थी। ऐसे समय देश ने हमें मौका दिया। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से काम किया। 2019 में इसी प्रयास पर विश्वास व्यक्त करते हुए देश ने प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद एनडीए का दूसरा कार्यकाल विकास की गारंटी बन गया।

Nda-Got-293-Seats-And-India-Alliance-Got-203-Seats-Modi-Said-Will-Move-Forward-With-New-Resolutions-Took-The-Name-Of-Chandrababu-Nitish-Said-Indebted-To-The-Public-Expressed-Confidence-In-Nda-For-The-Third-Time



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं