September 19, 2026 02:08:34
अमृतपाल के पास जीत का संदेश लेकर पहुंची पत्नी: पंजाब की सबसे बड़ी जीत है खडूर साहिब; बाहर लाने के प्

अमृतपाल के पास जीत का संदेश लेकर पहुंची पत्नी: पंजाब की सबसे बड़ी जीत है खडूर साहिब; बाहर लाने के प्रयासों पर की चर्चा

Jun5,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब की सबसे चर्चित सीट रही खडूर साहिब पर सबसे अधिक मार्जिन से जीत के बाद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गई हैं। आज बुधवार किरणदीप कौर ने अपने पति व चुने गए सांसद अमृतपाल सिंह के साथ मुलाकात की है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह के साथ किरणदीप कौर ने अगली रणनीति पर चर्चा की है। किरणदीप कौर और अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा बुधवार को डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे और अमृतपाल के साथ-साथ सभी बंदी सिखों से मुलाकात की। मंलगवार को ही अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से पंजाब के सबसे अधिक वोट मार्जिन 1.97 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीता है।

परिवार की कोशिश है कि नियमों अनुसार अमृतपाल सिंह को अब बाहर लाने का प्रयास किया जाए। जिसमें अब अमृतपाल सिंह के पास जनमत भी है। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत बंद कर रखा। चुनावों से पहले अमृतपाल सिंह के परिवार ने उसे पंजाब लाने के कई प्रयास किए। जेल में अमृतपाल सिंह ने अपने 9 साथियों के साथ भूख हड़ताल भी रखी। लेकिन जब कोई हल ना निकला तो अचानक ही परिवार ने भारतीय संविधान के नीचे अमृतपाल के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। अमृतपाल मूल रूप से अमृतसर के जल्लू खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। अमृतपाल दुबई में रहते थे। वे लाल किला हिंसा से चर्चा में आए पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत के बाद 2022 में पंजाब लौटे। यहां आकर दीप सिद्धू के संगठन वारिस पंजाब दे के चीफ बन गए। इसके बाद अमृतपाल ने भड़काऊ और खालिस्तान समर्थित बयानबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने अमृतपाल के एक साथी को हिरासत में ले लिया।

उसे छुड़ाने के लिए अमृतपाल ने साथियों के साथ अजनाला पुलिस थाने में धरना दिया। अमृतपाल पर आरोप लगे कि उन्होंने थाने पर हमला किया। पुलिस से टकराव हुआ। इसी दौरान अमृतपाल ने नशा छुड़ाओ मुहिम भी शुरू की। हालांकि इसके बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल पर केस दर्ज कर घेराबंदी शुरू कर दी। कई दिनों की फरारी के बाद अमृतपाल को जनरैल सिंह भिंडरावाले के गांव रोडे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) के तहत केस दर्ज कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया।

Wife-Reached-Amritpal-With-The-Message-Of-Victory-Khadoor-Sahib-Is-The-Biggest-Victory-Of-Punjab-Discussed-Efforts-To-Bring-Out



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं