अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के आंकड़ों के आधार पर खुद को राज्य की सबसे अधिक ग्रोथ करने वाली पार्टी करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 2027 के चुनावों में भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी के दो साल के कार्यकाल को लोगों ने नकार दिया है। अब ये पार्टी सरकार चलाने के लायक नहीं रही है। भाजपा में मीडिया सेल के हेड विनीत जोशी ने आज गुरुवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी की कार्य-गुजारी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ये लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की कार्य गुजारी पर रिफरेंडम था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरे राज्य में हर सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान एक ही बात कही कि वे अपने कामों को लेकर वोट मांग रहे हैं। 13 में से मात्र तीन सीटें देकर पंजाब के लोगों ने अपना जवाब दे दिया है। इसका मतलब पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी रहने का मौलिक अधिकार खो चुकी है। AAP की हालत देखें तो इनके 8 मंत्रियों के हलके में पार्टी की हार हुई है। इनके चार मंत्रीं ही चुनाव हार गए। कुल 92 में 51 विधायकों की उनके होम टाउन में ही हार गए हैं। ये मैंडेट लोगों ने 2 साल की कार्यगुजारी पर दिया है। जोशी ने कहा कि अगर इस चुनाव में किसी ने गेन किया है तो वे भाजपा है। भाजपा ने तकरीबन 25 सालों के बाद सभी 117 सीटों पर और अब 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है। पंजाब में भाजपा की कार्यगुजारी का मुल्यांकन करना है तो 2022 को ध्यान में रखकर ही ये किया जा सकता है। भाजपा का 6.6 से लेकर 18.56% वोट शेयर बढ़ा है। 13 लोकसभा में से 12 सीटों पर भाजपा का वोट शेयर बढ़ा है। अमृतसर से 1 लाख 55 हजार, आनंदपुर साहिब में 93 हजार, बठिंडा में 80 हजार, फरीदकोट में 1.01 लाख वोट शेयर बढ़ा है। इसी तरह कई सीटों पर तकरीबन 1 लाख वोट शेयर बढ़ा है। सिर्फ संगरूर में भाजपा का वोट शेयर कम हुआ है। पंजाब के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जाहिर किया है। भाजपा ही एक मात्र पार्टी रह गई है, जिसे अब लोगों को मौका देना चाहिए।
Bjps-Claim-After-Lok-Sabha-Elections-Became-The-Highest-Growing-Party-In-Punjab-51-Out-Of-92-Aap-Mlas-Failed