लुधियाना के रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बनाए जाने की खबर से लुधियाना भाजपा में खुशी की लहर है, आज दोपहर को भाजपा की एक बैठक जिला अध्यक्ष श्री रजनीश धीमान जी के निर्देशानुसार जिला सचिव नवल जैन की अध्यक्षता में अयोजित की गई मीटिंग को सम्बोधित करते हुए नवल जैन ने कहा कि मोदी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने पर जहां देश का गौरव बड़ा है। वही रवनीत सिंह बिट्टू जी के मंत्री बनने से लुधियाना वासियों का मान बढ़ गया है और जिला अध्यक्ष श्री रजनीश धीमान जी एवम रवनीत सिंह बिट्टू के प्रयासों से लुधियाना का विकास होगा। इसके साथ ही होजरी, साइकिल पार्ट्स या इंडस्ट्री की समस्याओं का भी समाधान होगा बैठक में टिब्बा रोड मंडल के प्रधान प्रमोद कुमार, सुभाष नगर मंडल के प्रधान अमित रॉय, यू.पी. सेल के सह. संयोजक जसदेव तिवारी,हंस राज शर्मा सह संयोजक हिमाचल सैल लुधियाना, सुरेश मिगलानी आशीष बजाज आदि भी उपस्थित थे।
Ludhiana-Bjp-Welcomes-Ravneet-Singh-Bittu-As-Union-Minister-Of-State