यशपाल शर्मा, लुधियाना। नरेंद्र मोदी ने आज देश के तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनने का श्रेय हासिल कर लिया। मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी यह शपथ ली। अभी तक शपथ लेने वालों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और निर्मला सीतारमण, मनहोर लाल खट्टर के अहम नाम शामिल है। जेपी नड्डा के बतौर केंद्रीय मंत्री शपथ लेने के बाद यह साफ है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद खाली हो चुका है। ऐसे में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है गौर हो कि प्रधानमंत्री की नरेंद्र मोदी की 3.0 कार्यकाल में अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में नहीं लिया गया है और चर्चा चल रही है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा जिम्मा सौंपा जा सकता है। नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यकाल दौरान अनुराग ठाकुर के पास केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री की अहम जिम्मेदारी थी। अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार लोकसभा सांसद बने हैं।
Who-Will-Be-The-New-National-President-Of-Bjp-Mp-Anurag-Thakur-Name-In-Discussion