चंडीगढ़। देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में पंजाब से बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली है। वहीं दूसरी और पंजाब में अपनी पार्टी को मजबुत करने की भाजपा तैयारी कर रही है। जिसके चलते लुधियाना उम्मीदवार रहे रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी केंद्रीय राज्यमंत्री बनाने जा रही है। रवनीत बिट्टू ने मंत्री बनने की बात कन्फर्म करते हुए भाजपा नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बिट्टू ने बताया कि पीएम ने कहा कि सभी सांसद एक जैसे हैं। सब ईमानदारी से काम करें। रवनीत बिट्टू को दिल्ली बुलाया गया। जहां पर देश के सभी एनडीए गठबंधन के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री ने मीटिंग की। दरअसल, रोहतक से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा इलेक्शन में जीतने के बाद ये सीट खाली हो गई है। 6 महीने के अंदर इस सीट के लिए इलेक्शन होना है। ऐसे में भाजपा बिट्टू को यहां से कैंडिडेट बनाकर राज्यसभा भेज सकती है।
Ravneet-Bittu-Will-Become-The-Union-Minister-Of-State-From-Punjab-After-The-Announcement-Bittu-Said-Bjp-Has-Fulfilled-The-Dream