नई दिल्ली। मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार शाम 6:30 बजे किया गया। अमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय ही रहेगा। वहीं लुधियाना रवनीत सिंह बिट्टू को रेल राज्य मंत्री एंड फूड प्रोससर इंडस्ट्री का केंद्रीय राज्य मंत्री ऐलान किया गया है। शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।
शपथ ग्रहण के 23:30 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ। इससे पहले विभागों का बंटवारा करने में 2019 में 18 घंटे और 2014 में 15.30 घंटे लगे थे। रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। मोदी सरकार में अमित शाह को गृह विभाग, राजनाथ सिंह को रक्षा, नितिन गडकरी को सड़क व परिवहन, जेपी नड्डा को स्वास्थ्य, शिवराज सिंह चौहान को कृषि, निर्मला सीतारमण को वित्त, एस. जयशंकर को विदेश, मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास, एचडी कुमारस्वामी (JDS) भारी उद्योग और इस्पात, पीयूष गोयल को कॉमर्स, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा, जीतनराम मांझी (HAM) एमएसएमई, ललन सिंह (JDU), सर्बानंद सोनोवाल पोट्र्ट्स एंड शिपिंग, डॉ. वीरेंद्र खटीक, राम मोहन नायडू (TDP) नागरिक एवं उड्डयन, प्रहृलाद जोशी को उपभोक्ता मामले, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह को कपड़ा, अश्विनी वैष्णव को रेल, सूचना एवं प्रसारण, ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार, भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन, अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम, मनसुख मांडविया को श्रम, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान LJP (R) खेल, सी. आर पाटिल को जन शक्ति विभाग दिया गया है।
----
Ministries-Of-Shah-Rajnath-Gadkari-Repeat-In-Modi-Cabinet-Jaishankar-Got-Foreign-Minister-Shivraj-Got-Agriculture-And-Manohar-Lal-Khattar-Got-Energy-Department