September 18, 2026 04:26:13
लुधियाना से बने राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने संभाला कार्यभार, कहा - रेल को आगे बढ़ाने का करेंगे प्रया

लुधियाना से बने राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने संभाला कार्यभार, कहा - रेल को आगे बढ़ाने का करेंगे प्रयास

Jun11,2024 | Enews Team | Ludhiana

चंडीगढ़। लुधियाना से भाजपा के उम्मीदवार रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को दिल्ली में रेल राज्य मंत्री का पदभार संभाला है। बिट्टू ने कहा कि रेल को आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। बिट्टू ने कहा कि वह धन्यवाद करते है है प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित का जिन्होंने उन्हें इस काबिल समझा। बिट्टू ने कहा कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के कंधे के साथ कंधा मिलाकर रेल सेवाओं को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल सेवा ऐसा काम है जो लोगों के साथ जमीनी स्तर पर जुड़ा है। क्लास-4 के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक सभी को एक समान सम्मान देकर रेलवे को विकास की राह पर ले जाया जाएगा। बिट्टू के राज्यमंत्री बनने पर अमृतसर से दिल्ली के बीच हाई स्पीड रेल परियोजना मुकम्मल हो सकती है। यह ट्रेक करीब 465 किलोमीटर लंबा है। इसमें पंजाब ही नहीं बल्कि हरियाणा भी जुड़ेगा। अभी इस परियोजना की शुरूआत हुई है इसके पूरे होने से अमृतसर दिल्ली का सफर मात्र कुछ घंटों का रह जाएगा। चंडीगढ़ राजपुरा रेलवे मार्ग है, जो कि 2016 में मंजूर हुआ था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए टोकन मनी हजार रुपये मंजूर हुई थी। अगर यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाता है तो ट्राइसिटी समेत कई हरियाणा और अन्य राज्यों के लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा पंजाब में रेलवे पर आधारित इंडस्ट्री काफी है। क्योंकि लुधियाना, मोहाली व जालंधर में रेलवे से जुड़े कई पुर्जे तैयार होते है। हालांकि रेलवे के करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट पंजाब में चल रहे है। पूर्व कांग्रेसी नेता पवन बंसल के बाद यह विभाग पंजाब या चंडीगढ़ में आया है।

Minister-Of-State-From-Ludhiana-Ravneet-Bittu-Took-Charge-Said-Will-Try-To-Take-The-Railway-Forward



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं