September 18, 2026 03:28:47
तीन विधानसभा की सीटें हुई खाली:राजा वड़िंग ने भी दिया इस्तीफा, रंधावा और चब्बेवाल का इस्तीफा हो चुका

तीन विधानसभा की सीटें हुई खाली:राजा वड़िंग ने भी दिया इस्तीफा, रंधावा और चब्बेवाल का इस्तीफा हो चुका है मंजूर

Jun14,2024 | Enews Team | Chandigarh

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट और आप नेता राज कुमार चब्बेवाल का चब्बेवाल विधानसभा सीट के इस्तीफे बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व गिदड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीते हैं। वहीं, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने तीनों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। इसके साथ ही पंजाब में तीन विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं। वहीं, उम्मीद है कि बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर भी जल्दी ही इस्तीफा देंगे। क्योंकि वह संगरूर से लोकसभा चुनाव जीते हैं। विधानसभा स्पीकर ने राजा वड़िंग को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि वह पंजाब के मुद्दों को देश की संसद में उठाए। इस बार लोकसभा चुनाव में कुल चार विधायक जीते थे। इसमें कांग्रेस के डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व गिदड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, बरनाला से आप के विधायक व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए राज कुमार चब्बेवाल शामिल है।

इसके बाद निर्वाचन आयोग द्वार इन विधायकों की सीटों पर उप चुनाव करवाने संबंधी फैसला लिया जाएगा। हालांकि जालंधर वेस्ट सीट के विधायक शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दिया था। जहां पर अब चुनाव होने जा रहा है।

कानूनी माहिरों की माने तो सांसद चुने गए सभी नेताओं को 20 जून से पहले इस्तीफा देना होगा। क्योंकि दोनों पदों एक समय में नहीं रहा जा सकता है। अगर विधायक तय समय में इस्तीफा नहीं देते है, तो निर्वाचन आयोग द्वारा उनकी लोकसभा सीट को खाली समझ लिया जाएगा। क्योंकि इन लोगों को 4 जून 2024 को चुनाव जीता था। इसके बाद सभी लोकसभा सांसदों के निर्वाचन से संबंधित अधिसूचना 6 जून 2024 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई हैं। उस अधिसूचना के 14 दिनों में इस्तीफे संबंधी प्रक्रिया को पूरा करना हाेता है।

Three-Assembly-Seats-Became-Vacant-Raja-Vading-Also-Resigned-Resignation-Of-Randhawa-And-Chabbewal-Has-Been-Accepted



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं