September 19, 2026 07:36:15
पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा को झटका: फिरोजपुर कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की; हत्

पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा को झटका: फिरोजपुर कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की; हत्या की कोशिश के केस में फंसे जीरा

Jun14,2024 | Enews Team | Firozpur

फिरोजपुर | कोर्ट ने पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। जीरा पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ है। केस थाना जीरा में जमीनी विवाद को लेकर दर्ज हुआ था। इसके बाद बीते मंगलवार को जीरा पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
जीरा के गांव बग्गी में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा के चाचा महेंद्रजीत सिंह का गांव के ही गुरलाल सिंह के साथ 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और पैर में गोली लग गई थी।

उक्त घटना में गुरलाल सिंह नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। गुरलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत प्रभाव से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद केस में कुलबीर सिंह जीरा के साथ 9 अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। जीरा पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना के नए सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा था कि सरकार के दबाव में पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जबकि विवाद के दौरान पूर्व विधायक जीरा में मौजूद नहीं थे। पुलिस के पास कुलबीर जीरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

इसके बावजूद जीरा में तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी उनके घर के बाहर चक्कर लगाकर दबाव बना रहे हैं। एसएसपी फिरोजपुर मामले की जांच करवाएं, अगर जीरा का कोई कसूर था तो पहले मामले की जांच करवानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। तुरंत प्रभाव से जीरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उक्त झगड़े में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार भी जला दी गई। जिसमें एक व्यक्ति भी झुलस गया और वह अस्पताल में भर्ती था। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


Shock-To-Former-Congress-Mla-Kulbir-Singh-Zira-Ferozepur-Court-Rejects-Anticipatory-Bail-Plea-Jeera-Trapped-In-Attempt-To-Murder-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं