ई न्यूज पंजाब, लुघियाना लोक इंसाफ पार्टी के मुखिया व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने एक बार फिर से स्टिंग करते हुए पंजाब पुलिस के एमए ब्रांच के मुलाजिम को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते काबू किया है। बैंस ने इसका पूरा वीडियों अपनी फेसबुक पर वॉयल कर दिया है। एमए ब्रांच के इस मुलाजिम का नाम दलबीर सिंह हैं। सिमरजीत सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि पटाखों के स्टाल के लिए एनओसी लेने आए करमजीत सिंह से रिश्वत की मांग की गई। जिसके बाद उन्होंने कई बार आला अधिकारियों को इस बाबत जागरूक किया। लेकिन कोई सुनवाई ना होने के चलते वह हमारी टीम के जरिए हमारे पास पहुंचे जिस पर ध्यान देते हुए हमारी टीम की ओर से लाइव छापेमारी दौरान ₹10000 की रिश्वत लेते दिलबाग सिंह जो कि एमए ब्रांच में तैनात है, उनको पकड़ा गया वहीं उन्होंने कहा कि इस बाबत इस मामले की सारी रिपोर्ट लुधियाना पुलिस कमिश्नर को दे दी गई है। वहीं इस मामले सबंधी जब m.a. ब्रांच में तैनात दलबीर सिंह से बातचीत करनी चाही तो वह मौके पर ना मिले और अपनी सीट से गैरहाजिर रहे। अब देखना यह होगा कि विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा की गई लाइव रेट पर आला अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं
MLA Bains sting