September 19, 2026 06:31:00
Bsp भी जालंधर उप चुनाव की तैयारी में:पार्टी सुप्रीमो ने लखनऊ में बुलाई मीटिंग, प्रधान गढ़ी रवाना, लोक

Bsp भी जालंधर उप चुनाव की तैयारी में:पार्टी सुप्रीमो ने लखनऊ में बुलाई मीटिंग, प्रधान गढ़ी रवाना, लोकसभा चुनाव भी अकेले लड़ा

Jun19,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी जालंधर पश्चिम सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने यूपी में बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए बसपा प्रमुख जसबीर सिंह गढ़ी रवाना हो गए हैं। उम्मीद है कि पार्टी शाम तक इस संबंध में कोई फैसला लेगी। खुद पार्टी प्रमुख जसवीर गढ़ी ने बैठक की जानकारी साझा की है। जालंधर लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो विधानसभा क्षेत्र पश्चिम में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पार्टी दो हजार से भी कम वोट हासिल कर पाई, जबकि कांग्रेस इस क्षेत्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस उम्मीदवार को 44394, भाजपा को 42837, आप को 15629 वोट मिले। हालांकि इसके बाद भी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। जसबीर सिंह गढ़ी ने अपनी सोशल मीडिया एकाउंट पर जानकारी दी है कि जालंधर वेस्ट को लेकर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। वह मीटिंग में शामिल होकर शाम चार बजे वापस चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी तरफ से इस बारे में जानकारी शेयर की जाएगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पहली बार 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा और आप न मिलकर चुनाव लड़ा था।

Bsp-Also-Preparing-For-Jalandhar-By-Election-Party-Supremo-Called-A-Meeting-In-Lucknow-Left-For-Pradhan-Garhi-Also-Contested-Lok-Sabha-Elections-Alone

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं