September 19, 2026 07:36:39
जालंधर उपचुनाव के लिए शीतल अंगुराल ने भरा नामांकन:इससे पहले बस्ती एरिया से निकाला गया भव्य रोड-शो, क

जालंधर उपचुनाव के लिए शीतल अंगुराल ने भरा नामांकन:इससे पहले बस्ती एरिया से निकाला गया भव्य रोड-शो, केंद्रीय मंत्री बिट्टू भी पहुंचे

Jun20,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले शीतल अंगुराल ने बस्ती क्षेत्र से भव्य रोड शो निकाला। रिटर्निगर ऑफिस अलका कालिया ने भाजपा के उम्मीदवार शीतल अंगुराल का नामांकन लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक केजी भंडारी, मनोरंजन कालिया समेत विभिन्न वरिष्ठ नेता रोड शो में पहुंचे। शीतल अंगुराल के समर्थक बस्ती दानिशमंद से नाचते-गाते डीसी कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं। नामांकन भरने जा रहे पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा- वेस्ट हलके का भविष्य अब आप लोगों के हाथ में है। कौन सी सरकार चाहिए, जिसने आज तक पंजाब के लिए कुछ किया या फिर जिन्होंने दस साल में भारत का नाम चमकाया है। अंगुराल ने आगे कहा- वेस्ट हलके की स्पोर्ट्स मार्केट के लिए आप ने कुछ नहीं किया, मार्केट के लोग सरकार से परेशान हैं। आप ने झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। अंगुराल ने कहा- 10 जुलाई को आप मुझे वोट देकर जिताएं, मैं आपकी आवाज सरकार तक पहुंचाऊंगा। अपनी कॉमेडी को लेकर मशहूर हुए सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर नीटू शटरां वाले ने भी आजाद नामांकन भर दिया है। नीटू नामांकन से पहले बीजेपी नेताओं से मिला और उनके साथ फोटो करवाए और वीडियो भी बनाए। साथ ही नीटू ने पूर्व विधायक केडी भंराडी की जमकर तारीफ की।

Sheetal-Angural-Filed-Nomination-For-Jalandhar-By-Election-Before-This-A-Grand-Road-Show-Was-Taken-Out-From-Basti-Area-Union-Minister-Bittu-Also-Arrived



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं