September 19, 2026 06:29:43
जालंधर उपचुनाव के लिए Bsp उम्मीदवार घोषित: बिंदर लाखा को मिला टिकट, 25 साल पुराने कार्यकर्ता पर पार्

जालंधर उपचुनाव के लिए Bsp उम्मीदवार घोषित: बिंदर लाखा को मिला टिकट, 25 साल पुराने कार्यकर्ता पर पार्टी ने जताया भरोसा

Jun20,2024 | Enews Team | Jalandher

चंडीगढ़। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी चुनाव लड़ेगी। पार्टी की ओर से बिंदर लाखा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह घोषणा BSP के प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने की है। उन्होंने कहा कि वह करीब 25 साल से पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर काम किया है। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट को लेकर बुधवार को लखनऊ में पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने मीटिंग की थी। मीटिंग में पार्टी के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी शामिल हुए थे। इस मौके हर मुद्दे पर मंथन किया था। साथ ही तय किया था कि पार्टी की तरफ से उप चुनाव में कैंडिडेट उतारा जाएगा।

इसके बाद आज सुबह पार्टी की मीटिंग हुई। जिसमें सारी चीजों पर मंथन करने के बाद उन्हें टिकट दी गई। वहीं, अब बिंदर लाखा द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया की जाएगी। कल नामांकन भरने की आखिरी तिथि है। जबकि मतदान तीन जुलाई व चुनाव नतीजे दस जुलाई को आएंगे। जालंधर वेस्ट सीट पर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार शीतल अंंगुराल को जीत मिली थी। उन्होंने 39213 वोट हासिल किए थे। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू रहे थे। उन्हें करीब 35 हजार वोट मिले थे। बीजेपी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 33486 वोट मिले थे। जबकि हाल हीं में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव से पहले शीतल अंगुराल AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में यह सीट खाली हो गई है। जिस पर अब उप चुनाव होने जा रहे हैं। वहीं, भाजपा के 2022 में उम्मीदवार रहे मोहिंदर भगत अब AAP में शामिल हो गए है। वहीं, AAP ने उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। चुनाव के लिए अकाली दल को छोड़कर सभी दलों ने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। कांग्रेस ने सुरिंदर कौर को उम्मीदवार बनाया है।

Bsp-Candidate-Declared-For-Jalandhar-By-Election-Binder-Lakha-Got-Ticket-Party-Expressed-Confidence-In-25-Year-Old-Worker



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं