September 18, 2026 04:24:37
विधायक बग्गा ने मानसून की तैयारियों और विकास कार्यों को लेकर निगम कमिश्नर व अधिकारियों के साथ की मीट

विधायक बग्गा ने मानसून की तैयारियों और विकास कार्यों को लेकर निगम कमिश्नर व अधिकारियों के साथ की मीटिंग

- निचले इलाकों में जलभराव से बचने के लिए पहले से कदम उठाने के निर्देश दिए

Jun20,2024 | Desk | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

बरसात के मौसम में जलभराव से बचने के लिए पहले से कदम उठाते हुए लुधियाना नार्थ विधायक मदन लाल बग्गा ने गुरुवार को नगर निगम जोन डी कार्यालय में मानसून की तैयारियों के संबंध में नगर निगम आयुक्त संदीप ऋषि और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विधायक बग्गा ने अधिकारियों को लुधियाना उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। इन कार्यों में बुड्ढा नाले के दूसरी तरफ सड़क बनाने, सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार, नाले के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने आदि की परियोजना शामिल है।


इसके अलावा विधायक बग्गा ने ओएंडएम सेल के संबंधित अधिकारियों को बुड्ढा नाले की सफाई प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नाले के किनारों को मानसून के मौसम से पहले मजबूत किया जाना चाहिए ताकि बारिश के मौसम में जलभराव से बचा जा सके। विधायक बग्गा ने अधिकारियों से कहा कि मानसून आने से पहले सड़क किनारे बनी नालियों की सफाई करने और रेत की बोरियां का इंतजाम करने की हिदायत भी दी।अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। बारिश के मौसम में जलभराव से बचने के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक बग्गा और नगर निगम आयुक्त संदीप ऋषि ने निवासियों से खुले क्षेत्रों में कचरा न डालने की अपील की क्योंकि कचरा सीवर प्रणाली को अवरुद्ध करता है जिससे अंततः जलभराव होता है।

Mla-Bagga-Conducts-Meeting-With-Mc-Chief-Regarding-Monsoon-Preparations-and-Development-Works



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं