जालंधर | जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दो पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जिसमें भाजपा ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को टिकट दिया है और आप ने भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत को टिकट दिया है। आज कांग्रेस पार्टी भी अपने टिकट की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस अब तक के चुनावों में अजेय रही पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट देने की चर्चा है। सुरिंदर कौर का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है, सिर्फ घोषणा बाकी है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से उम्मीदवार की घोषणा की जा सकती है।
हालांकि चर्चा ये भी है कि मोहिंदर सिंक केपी कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। कांग्रेस उन्हें टिकट दे सकती है। मगर केपी ने इन बातों को अफवाह बताया है। लोकसभा चुनाव में वेस्ट हलके से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। इसलिए वेस्ट हलके में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भी कह रहे हैं कि इस बार कांग्रेस का उम्मीदवार वेस्ट हलके से ही होगा।
इस समय वेस्ट हलके में सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर हैं। कहा जा रहा है कि उनका नाम फाइनल हो जाएगा। बता दें कि सुशील रिंकू की वजह से वेस्ट हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उसके अधिकतर पार्षद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
Congress-May-Announce-Candidate-In-Jalandhar-By-Election-Discussion-On-The-Name-Of-Former-Deputy-Mayor-Surinder-Kaur-Has-Never-Lost-Any-Election-Till-Date