September 19, 2026 02:07:21
महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस फिर से बने सीएम

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस फिर से बने सीएम

एनसीपी नेता अजित पवार बने मुंबई के डिप्टी सीएम

Nov23,2019 | Enews team | Maharashtra

ई न्यूज पंजाब, महाराष्ट्र महाराष्ट्र में आज काफी बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। जहां एक तरफ शिवसेना, एनसीपी व कांग्रेस सरकार बनाने के लिए बैठकें कर रहे थे, वहीं आज सुबह राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी ने देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवा दी। एनसीपी के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली । जहां शुक्रवार तक माना जा रहा था कि प्रदेश में एनसीपी, कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देकर सरकार बना रही है, वहीं सुबह अचानक एक बड़ा उलटफेर हो गया। इसके बाद सियासी गलियारों में यह खबर आने लगी है कि क्या एनसीपी में दोफाड़ हो गई? क्या भतीजे अजित पवार ने चाचा शरद पवार से बगावत कर ली है? शुक्रवार को शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी की बैठक के बाद शरद पवार ने कहा था कि सरकार का नेतृत्व शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हाथ में रहने पर सहमति बन गई है। अमित शाह ने भी ट्‍वीट कर देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार को बधाई दी। देवेन्द्र फडणवीस ने भी -अजित दादा- कहकर बधाई दी। उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी व कांग्रेस की स्थिर सरकार नहीं बन सकती थी। तीनों पार्टियों की बैठक के दौरान ऐसी मांगें की जा रही थीं, जो नहीं मानी जा सकती थीं। हालांकि अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मीडिया में यह खबर आई है। शरद पवार ने कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन में एनसीपी साथ नहीं है। मेरी जानकारी के बगैर यह फैसला लिया गया है। अब भाजपा व एनसीपी दोनों मिलकर सरकार बनाने के लिए मैजिक नंबर को किस तरह से साबित करती है, यह एक-दो दिनों में साफ हो जाएगा।

Davinder fadnavis New CM in Maharashtra

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं