September 19, 2026 02:12:10
पंजाब से 12 सांसदों ने ली शपथ: Cm मान ने दी शुभकामनाएं; अमृतपाल सिंह नहीं पहुंच पाए, Nsa के चलते लेन

पंजाब से 12 सांसदों ने ली शपथ: Cm मान ने दी शुभकामनाएं; अमृतपाल सिंह नहीं पहुंच पाए, Nsa के चलते लेनी होगी स्पेशल बेल

Jun25,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। 18वीं लोकसभा के लिए आज पंजाब के 13 में से 12 सांसदों ने शपथ ली। खडूर साहिब से जीते अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में होने के कारण आज शपथ नहीं ले पाएंगे। पंजाब के सभी 13 सांसदों को सांसद कार्यालय की ओर से आज दोपहर का समय दिया गया था। शुरुआत में सबसे पहले गुरदासपुर से जीते सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शपथ ली। जिसके बाद अमृतसर के गुरजीत सिंह औजला ने शपथ ली। गुरजीत औजला ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली। अंत में उन्होंने जय जवान, जय किसान और जय संविधान का नारा भी लगाया। अमृतपाल सिंह का नाम लिया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं थे।

उसके बाद जालंधर से चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, श्री आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट से सर्बजीत सिंह खालसा, शेर सिंह घुबाया, हरसिमरत कौर बादल, गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. धर्मवीर सिंह गांधी ने शपथ ली। गुरजीत औजला के शपथ लेने के बाद अमृपाल सिंह का नाम लिया गया। लेकिन जेल में होने के कारण वे सांसद में उपस्थित नहीं थे। जिसके चलते उन्हें आज शपथ नहीं दिलाई गई। इसके बाद जालंधर के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शपथ दिलाई गई। सीएम भगवंत मान ने नव-निर्वाचित सांसदों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट कर कहा- मैं आज संसद पहुंचा हूं, आम आदमी पार्टी के तीनों सांसदों ने आज संसद में शपथ ली है, बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। तीनों पंजाब के हकों और मुद्दों की आवाज जोर-शोर से उठाएंगे। इन्कलाब जिंदाबाद..।

12-Mps-Took-Oath-From-Punjab-Cm-Mann-Extended-Best-Wishes-Amritpal-Singh-Could-Not-Reach-Will-Have-To-Take-Special-Bail-Due-To-Nsa



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं