पंजाब में एक ओर खालिस्तानी समर्थक विधानसभा चुनाव लड़ सकता है। पंजाब में खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह का करीबी भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके चुनाव लड़ने का ये एलान बाजेके के बेटे आकाशदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर दी है। बाजेके, अमृतपाल सिंह के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल सिंह के खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ये फैसला लिया गया है। बड़ी बात है कि गिदड़बाहा से विधायक व कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग की लुधियाना लोकसभा सीट से जीत के बाद ये सीट खाली हुई है। यहां से कयास लगाए जा रहे हैं कि राजा वडिंग यहां से अपनी पत्नी अमृता वडिंग को चुनाव मैदान में उतारने की प्लानिंग में भी बताए जा रहे हैं। बाजेके किसान आंदोलन में भी काफी सक्रिय रहा। वह अक्सर किसान आंदोलन के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता था।
Another-Khalistani-Supporter-May-Contest-The-Assembly-Elections