September 18, 2026 02:59:09
जालंधर उपचुनाव के लिए शिअद से नामांकन भरने वाली सुरजीत कौर ने आम आदमी पार्टी को किया ज्वाइंन

जालंधर उपचुनाव के लिए शिअद से नामांकन भरने वाली सुरजीत कौर ने आम आदमी पार्टी को किया ज्वाइंन

Jul2,2024 | Yashpal Sharma | Jalandhar

जालंधर उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल से नामांकन भरने वाली सुरजीत कौर ने एकाएक आम आदमी पार्टी ज्वाइंन कर ली। सुरजीत कौर आज सीएम भगवंत मान को मिलने पहुंची थी और उसके बाद ही उनके आप में शामिल होने का एलान कर दिया गया। जिसके बाद सीएम ने जालंधर स्थित घर में उनका पार्टी में स्वागत किया। सुरजीत कौर की ज्वाइनिंग के तुरंत बाद सीएम मान ने कहा कि मैं बहन जी को सरकार में अच्छी जिम्मेदारी दूंगा। जिस लेवल पर भी होगा, हम सरकार में सुरजीत कौर को जगह देंगे। जालंधर सीट पर 10 सितंबर को मतदान होना है। आम आदमी पार्टी ने यहां से पूर्व BJP मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है 

सुखबीर बादल कर कर चुके हैं बीएसपी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान

सुरजीत कौर को अकाली दल के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी से बागी हुए टक्साली नेताओं की ओर से नामांकन भराया गया था। इसी दौरान अकाली दल में फूट पड़ गई। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ बगावत हो गई। जिसकी अगुवाई सीनियर नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर और पूर्व विधायक गुरप्रताप वडाला समेत कई नेता कर रहे हैं। इन्हीं की सिफारिश पर सुरजीत कौर का अकाली दल से नामांकन भराया गया था। जिसके बाद दोनों गुटों में फूट का माहौल पैदा हो गया। कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में सुखबीर बादल ने मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें यह बागी नेता नहीं गए। इन बागी नेताओं ने जालंधर में अलग मीटिंग कर कहा कि अकाली दल में बदलाव की जरूरत है। यह सीधे तौर पर सुखबीर बादल के नेतृत्व पर सवाल उठाना था। जिसके बाद जिसके बाद सुखबीर सिंह बादल के पक्ष के वरिष्ठ अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने बयान जारी कर कहा था कि जालंधर उपचुनाव में जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। अकाली दल उसका समर्थन नहीं करेगा। वह उम्मीदवार बीबी जागीर कौर ने बनाया है। इस बारे में पार्टी नेतृत्व से पूछा ही नहीं गया। इसके बाद अकाली दल ने BSP के उम्मीदवार को समर्थन दे दिया। इसी फूट का नतीजा हुआ कि सुरजीत कौर ने शिअद को बॉय बॉय कह दिया। 

Surjit-Kaur-Who-Filed-Nomination-From-Sad-For-Jalandhar-By-Election-Joined-Aam-Aadmi-Party

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं