September 19, 2026 07:35:37
एक अधिकारी पर मेहरबान फाइनांस डिपार्टमेंट, चंडीगढ़- मोहाली के साथ साथ दे दिया लुधियाना जालंधर का भी अ

एक अधिकारी पर मेहरबान फाइनांस डिपार्टमेंट, चंडीगढ़- मोहाली के साथ साथ दे दिया लुधियाना जालंधर का भी अतिरिक्त चार्ज

Jul2,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब सरकार का फाइनांस डिपार्टमेंट आजकल एक अधिकारी पर बेहद मेहरबान है। आप इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि उक्त अधिकारी के पास पहले चंडीगढ़ मुख्य आफिस के साथ मोहाली नगर निगम के डिप्टी डायरेक्टर लोकल आडिट का चार्ज था। लेकिन अब उक्त अधिकारी को इन चार्ज के साथ साथ लुधियाना जालंधर रीजनल डिप्टी डायरेक्टर लोकल आडिट व लुधियाना व जालंधर नगर निगम का चार्ज भी दे दिया गया है। ये साहब जिनका नाम दविंदर पाल शर्मा हैं, चंडीगढ़ में डिप्टी डायरेक्टर लोकल आडिट के पद पर तैनात हैं और इन पर इस मेहरबानी का बड़ा कारण फाइनांस डिपार्टमेंट के एक उच्च अधिकारी के साथ नजदीकी बताया जाता हैं। लेकिन ऐसी भी क्या नजदीकि कि सभी नियमों को तोड़ उक्त अधिकारी जो फाइनांस डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के मुख्य आफिस में तैनात हैं को मोहाली के साथ साथ अब जांलधर व लुधियाना का भी चार्ज दे दिया गया। ऐसे में चंडीगढ़ के मुख्य आफिस बैठने वाला ये अधिकारी कैसे तीन अलग शहरों में अपनी पोस्ट के साथ इंसाफ कर पाएगा और लोकल आडिट जैसे अहम पद पर रहकर सभी आडिट को बेहतर ढंग से निभा पाएगा। बताया जाता है कि दविंदर पाल प्रमोट भी कुछ समय पहले हुए हैं, लेकिन उनकी सिन्योरिटी को भी ध्यान में रखे बिना इतना अहम पद मिलने के पीछे का कारण कुछ ओर भी लगाया जा रहा है। लुधियाना नगर निगम में तैनात नरेश कुमार डिप्टी कंट्रोलर लोकल आडिट के 30 जून को सेवानिवृत होने के बाद ये नए कार्यभार के आदेश फाइनांस डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए हैं। भले ही ये आदेश दो दिन पहले जारी हुए हों, लेकिन दविंदर पाल शर्मा की एक उच्च अधिकारी के साथ नजदीकी होने के चलते उन्हें ये अतिरिक्त चार्ज मिलने का ढिंढोरा दस दिन पहले ही खिल गया था।  

Finance-Department-Is-Kind-To-An-Officer-Along-With-Chandigarh-Mohali-He-Was-Also-Given-Additional-Charge-Of-Ludhiana-Jalandhar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं